Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • कार्यशाला में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की दी जानकारी
  • पौड़ी

कार्यशाला में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की दी जानकारी

AltnewsUttarakhand 01/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।   राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड खिर्सू में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शनिवार को समापन हुआ। राजकीय बालिका इंटर कालेज श्रीनगर में आयोजित प्रशिक्षण में 21 माध्यमिक विद्यालयों के 42 प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापकों ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। इस दौरान एमटी अमर सिंह नेगी, आशा रावत, अर्चना और डॉ. अतुल उनियाल ने शिक्षकों को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में यौन और प्रजनन स्वास्थ्य, पोषण, चोटें और हिंसा (लिंग आधारित हिंसा ), गैर-संचारी रोग, मानसिक स्वास्थ्य और मादक द्रव्यों के सेवन आदि के बारे में जानकारी दी गई। बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी रावत ने कहा कि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरों के स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़े सूचित फैसले लेने में मदद करना, किशोरों में पोषण, मानसिक स्वास्थ्य और यौन और प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार करना, किशोरों में गैर-संचारी बीमारियों जैसे कैंसर, मधुमेह, हृदय रोग और स्ट्रोक को रोकने के लिए व्यवहार में बदलाव लाना, किशोरों में मादक पदार्थों के सेवन और लिंग आधारित हिंसा को रोकना ,किशोरों में भागीदारी और नेतृत्व, समता और समावेशन और लैंगिक समानता को बढ़ाना है। मौके पर राबाइंका श्रीनगर की प्रधानाचार्या सुमनलता पंवार, उदयराम भट्ट, मुकेश काला आदि मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग को बहला कर ले गया, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: विकसित एवं समृद्ध भारत का बजट: महाराज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.