Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग को बहला कर ले गया, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग को बहला कर ले गया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 01/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। थाना देघाट पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले अभियुक्त को उत्तरकाशी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है। बीती 29 जनवरी को थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के अचानक घर से लापता हो जाने की सूचना दी थी, जिसके आधार पर थाना देघाट में मुकदमा अपराध संख्या 4/25 धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को नाबालिग की शीघ्र बरामदगी के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को ठोस सुरागरसी-पतारसी के माध्यम से उत्तरकाशी जनपद के ग्राम मट्टी से आरोपी घनश्याम (18 वर्ष), पुत्र पूरनलाल, निवासी ग्राम मट्टी, चौकी धोतरी, उत्तरकाशी को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से नाबालिग को सुरक्षित छुड़ाकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की गई। पुलिस जांच में पता चला कि अभियुक्त ने इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग से दोस्ती की थी और तीन वर्षों से उससे बातचीत कर रहा था। 28 जनवरी को वह किशोरी को बहला-फुसलाकर रामनगर बुलाकर अपने साथ उत्तरकाशी ले गया। यहाँ पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक गणेश सिंह राणा, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह और महिला कांस्टेबल पूनम पंकज शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: श्रीनगर-कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरफेस वर्क होगा शुरू
Next: कार्यशाला में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की दी जानकारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.