Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • कठुआ आतंकी हमले में शहीद हुए उत्तराखंड के 5 जवान, सीएम धामी ने जताया दुख
  • उत्तराखंड
  • जम्मू कश्मीर
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

कठुआ आतंकी हमले में शहीद हुए उत्तराखंड के 5 जवान, सीएम धामी ने जताया दुख

AltnewsUttarakhand 09/07/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून (आरएनएस)। जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शहीद सभी पांच जवान उत्तराखंड के थे। सूबेदार आनंद सिंह, हवलदार कमल सिंह, राइफलमैन अनुज नेगी, राइफलमैन आदर्श नेगी, नायक विनोद सिंह आतंकी हमले में शहीद हो गए। इन जवानों की शहादत के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है, साथ ही शहीदों के घरों में मातम छा गया है। उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा दुख जताया है।
शहीद होने वालों में टिहरी जिले के 26 वर्षीय राइफलमैन आदेश नेगी ने इतनी कम उम्र में देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। इसके साथ ही सूबेदार आनंद सिंह, हवलदार कमल सिंह, राइफलमैन अनुज नेगी, नायक विनोद सिंह भी शहीद हो गए।
सोमवार को जम्मू कश्मीर में कठुआ जिले के माचेडी इलाके में सेना के एक ट्रक पर घात लगाकर कुछ आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। इस आतंकवादियों के हमले में जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) समेत पांच जवान शहीद हो गए और पांच अन्य घायल हो गए।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस आतंकी घटना पर गहरा दु:ख जताया है। उन्होंने कहा कि कठुआ (जम्मू कश्मीर) में सेना के काफिले पर आतंकवादी हमले में पांच जवानों के शहीद होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस कायरतापूर्ण हमले की निंदा करता हूं और पूर्ण विश्वास के साथ कह सकता हूं कि मानवता के ये दुश्मन बख्शे नहीं जाएंगे। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति व शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
साथ ही उन्होंने आदेश नेगी के साथ उत्तराखंड के पांचों जवानों की शहादत पर दु:ख जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकियों द्वारा किए गए कायराना हमले में जनपद टिहरी के आदर्श नेगी के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मां भारती की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त आदर्श नेगी का यह सर्वोच्च बलिदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: समूह की महिलाओं को लखपति दीदी बनाने पर करें फोकस
Next: नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को दिया जा रहा कोडिंग का ज्ञान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.