Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को दिया जा रहा कोडिंग का ज्ञान
  • ऊधम सिंह नगर

नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को दिया जा रहा कोडिंग का ज्ञान

AltnewsUttarakhand 09/07/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को कोडिंग का ज्ञान दिया जा रहा है। इसके लिए 124 माध्यमिक विद्यालयों में साढ़े 6 हजार बच्चों को ऑनलाइन कोडिंग की शिक्षा दी जा रही हैं। ऑनलाइन कम्प्यूटर कोर्स कर बच्चे जीविकोपार्जन का रास्ता चुन सकते हैं। कक्षा छह से 12 तक के बच्चे ऑनलाइन कम्प्यूटर कोर्स कर लाभ ले रहे हैं। नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा छह से 12 तक के साढ़े 6 हजार बच्चों को ऑनलाइन कोडिंग की शिक्षा दी जा रही हैं। कोडी योगी संस्था नए शैक्षिक सत्र से 124 माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों को कोडिंग की शिक्षा दे रही है। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक डीएस रावत ने बताया कि जिले के सभी शासकीय, अशासकीय इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को इसके प्रति जागरूक किया गया है। शिक्षा विभाग ने कक्षा छह से 12 तक के सभी बच्चों को कोडिंग का ज्ञान देना अनिवार्य किया है। कोडिंग से बालक-बालिकाओं में प्लानिंग करने, एकाग्रता, शिक्षा के साथ ही तार्किक क्षमता का विकास होता है। यह पूरा पाठ्यक्रम हिंदी में 400 घंटे का है। इसका स्कूल में प्रसारण के साथ ही इसे बच्चे या उनके परिजनों के मोबाइल में डाउनलोड कराया जा रहा है। बच्चों को जब भी समय मिले वह रिकॉर्डिंग देख और सुन सकते हैं।
माध्यमिक विद्यालयों में कोडिंग का ज्ञान दिया जा रहा है। कक्षा छह से 12 तक के साढ़े 6 हजार बच्चों को ऑनलाइन कोडिंग की शिक्षा दी जा रही हैं। ऑनलाइन कम्प्यूटर कोर्स कर बच्चे जीविकोपार्जन का रास्ता चुन सकते हैं।   -डीएस राजपूत, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कठुआ आतंकी हमले में शहीद हुए उत्तराखंड के 5 जवान, सीएम धामी ने जताया दुख
Next: चंबा पुलिस लाईन में हुआ मासिक अपराध सम्मेलन का आयोजन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.