Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कत्यूरी नाम शराब की बोतल पर छपने से विवाद, इतिहासकारों ने जताया आक्रोश
  • देहरादून

कत्यूरी नाम शराब की बोतल पर छपने से विवाद, इतिहासकारों ने जताया आक्रोश

AltnewsUttarakhand 29/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर। उत्तराखंड के गौरवशाली अतीत की पहचान रहे कत्यूरी राजवंश का नाम शराब की बोतल पर छपने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सदियों पुरानी ऐतिहासिक विरासत को मदिरा ब्रांड से जोड़ने पर सांस्कृतिक संवेदनशीलता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। इतिहासकारों और बुद्धिजीवियों ने कत्यूरी नाम के व्यावसायिक इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है।

प्राचीन इतिहास एवं पुरातत्व विभाग, गढ़वाल विवि के प्रो. राकेश भट्ट ने कहा कि कत्यूरी नाम उत्तराखंड की ऐतिहासिक अस्मिता से जुड़ा है। ऐसे वैभवशाली राजवंश के नाम पर शराब का ब्रांड निकालना दुर्भाग्यपूर्ण है और यह उत्तराखंड के ऐतिहासिक वैभव का अपमान है।

शिक्षाविद एवं पूर्व प्रांत बौद्धिक प्रमुख आरएसएस भजन सिंह खत्री ने कहा कि कत्यूरी नाम आज की युवा पीढ़ी को उत्तराखंड के गौरवशाली अतीत से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि इस नाम को शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन और विरासत संरक्षण के माध्यम से आगे बढ़ाना अधिक सार्थक होगा।

उन्होंने कहा कि संस्कृति और इतिहास केवल बाजार के मुनाफे की पहचान नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की साझा धरोहर हैं। ऐसे संवेदनशील ऐतिहासिक नामों के व्यावसायिक उपयोग पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। शराब की बोतलों पर कत्यूरी नाम के प्रयोग को उन्होंने पूरे उत्तराखंड के लिए अपमानजनक बताया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एसएसजे परिसर छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर एबीवीपी की वापसी, देर रात उपाध्यक्ष पद का परिणाम पर्ची से हुआ तय
Next: सीएचसी धौलादेवी में अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्सरे मशीन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.