Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • केदारनाथ में भाजपा की जीत की देशभर में हो रही चर्चा : महेंद्र भट्ट
  • देहरादून

केदारनाथ में भाजपा की जीत की देशभर में हो रही चर्चा : महेंद्र भट्ट

AltnewsUttarakhand 30/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत के चर्चे पूरे देश में हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता भी अब स्वीकार कर रहे हैं कि उसके पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर धामी जैसे नेताओं का विकल्प नही है। शनिवार को बलवीर रोड स्थिति भाजपा प्रदेश कार्यालय में केदारनाथ क्षेत्र की नव निर्वाचित विधायक आशा नौटियाल का स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केदारनाथ की जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह जनादेश क्षेत्रवाद और अफवाहों के जहर को समाप्त करने और विकास की नीतियों को आगे बढ़ाने वाला है।
भट्ट ने कहा कि केदारनाथ जीत की चर्चा और खुशी देश भर में है। इस दौरान महेंद्र भट्ट ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर निकाय चुनावों के लिए भी तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि हमे निकाय, पंचायत और 2027 के विधानसभा चुनावों में भी जीत दर्ज करनी है। इस अवसर पर संगठन महामंत्री अजेय कुमार, महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, विधायक भरत चौधरी, पुनीत मित्तल, मनवीर चौहान, चंडी प्रसाद भट्ट, विनोद उनियाल, मधु भट्ट, कुलदीप रावत, सिद्धार्थ अग्रवाल, देवेंद्र भसीन, सुनीता विद्यार्थी, कमलेश रमन आदि मौजूद रहे।

केदारनाथ पर राजनीति करने वालों को सिखाया सबक : आशा
इस अवसर पर विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि केदारनाथ की जनता ने उन्हें जिताकर मंदिर के नाम पर होने वाली विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को जबाव दिया है। इसके साथ ही केदारनाथ प्रतिष्ठा को लेकर चलने वाली छल कपट की राजनीति करने वालों को सबक बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी का आभार जताते हुए केदारनाथ के विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए सभी से सहयोग का अनुरोध किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: निकाय चुनाव न कराकर जनता की आवाज को दबा रही सरकार : कांग्रेस
Next: सेना के ड्रोन शो में दिखेगी स्वदेशी ताकत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.