Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सेना के ड्रोन शो में दिखेगी स्वदेशी ताकत
  • देहरादून

सेना के ड्रोन शो में दिखेगी स्वदेशी ताकत

AltnewsUttarakhand 30/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। भारतीय सेना की सेंट्रल कमांड भारतीय उद्योग एवं कॉमर्स परिसंघ(फिक्की) के सहयोग से दून में 20 और 21 दिसंबर को सूर्या ड्रोन शो 2024 का आयोजन करने जा रहे हैं। इस शो में देश भर के ड्रोन निर्माता शामिल होंगे। जो ड्रोन के क्षेत्र में स्वदेशी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। इस शो में आधुनिकतम तकनीक के एआई आधारित ड्रोन का भी प्रदर्शन होगा। भारतीय सेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि देहरादून के छावनी परिषद स्थित जसवंत ग्राउंड में यह अभूतपूर्व कार्यक्रम होने जा रहा है। सूर्या ड्रोन शो 2024 दो दिन चलेगा। इसमें अत्याधुनिक ड्रोन प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही ड्रोन साधनों में नवाचार के माध्यम से भारत को तकनीकी स्वायत्तता और आत्मनिर्भर की ओर प्रेरित करने का काम यह शो करेगा। सूर्या ड्रोन शो में खुफिया, निगरानी और टोही (आईएसआर) ड्रोन, लोइटरिंग म्यूनिशन और कामिकाजी ड्रोन, लॉजिस्टिक्स ड्रोन, स्वार्म ड्रोन, फर्स्ट पर्सन व्यू (एफपीवी) ड्रोन, विशिष्ट क्षमता और भूमिका वाले ड्रोन जैसी पेलोड, ग्राउंड और अंडरग्राउंड ड्रोन, काउंटर ड्रोन सिस्टम का प्रदर्शन किया जाएगा। यह शो ड्रोन प्रौद्योगिकी में नवीनतम प्रगति को प्रदर्शित करेगा, जिसमें चपलता, गतिशीलता और अगली पीढ़ी के एआई-संचालित एकीकरण पर जोर दिया जाएगा। ड्रोन शो में हिस्सा लेने के लिए सेना के सेंट्रल कमांड की ओर से सभी भारतीय ड्रोन निर्माताओं को इस परिवर्तनकारी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया। लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष ने कहा कि ड्रोन शो का उद्देश्य भारतीय ड्रोन उद्योग के भीतर सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देना है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: केदारनाथ में भाजपा की जीत की देशभर में हो रही चर्चा : महेंद्र भट्ट
Next: सामाजिक कार्यकर्ता और यूट्यूबर राधा धोनी पर गंभीर इल्जाम, केस दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.