Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • केदारनाथ उप चुनाव की मतगणना 23 को, सुरक्षा कड़ी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ उप चुनाव की मतगणना 23 को, सुरक्षा कड़ी

AltnewsUttarakhand 22/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। केदारनाथ उप चुनाव के लिए 23 नवंबर शनिवार को मतगणना की जाएगी। मतगणना के लिए चुनाव आयोग की ओर से सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। मतगणना त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे के बीच की जाएगी। इस दौरान मतगणना स्थल पर किस भी व्यक्ति को बिना आई-कार्ड या प्रवेश पत्र के भीतर नहीं जाने दिया जाएगा। शुक्रवार को अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि मतगणना के लिए कर्मियों की तैनाती पूरी की जा चुकी है। मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं, जिनमें ईवीएम में दर्ज वोट की गिनती की जाएगी। इसके अलावा पोस्टल बैलेट के लिए 10 टेबल अलग से लगाई गई हैं। सभी कार्मियों की रेंडमाइजेशन की कार्यवाही भी पूर्ण कर ली गई है। पोस्टल बैलेट के लिए भी अतिरिक्त एआरओ की तैनाती की गई है। इसके अलवा मतदान स्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
जोगदंडे ने बताया कि मतगणना स्थल पर तीन घेरों में सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है। सबसे अंदरूनी घेरे में सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है। मध्य घेर में आर्म पुलिस और बाहरी सुरक्षा के लिए सिविल पुलिस तैनात रहेगी। पहले घेरे में ही कोई भी व्यक्ति आई-कार्ड या ड्यूटी पास के प्रवेश नहीं कर पाएगा।
राजनीतिक दलों के प्रत्याशी या काउंटिंग एजेंट भी प्रवेश पत्र के आधार पर ही एंट्री पा सकेंगे। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन या कोई अन्य इलेक्ट्रानिक्स डिवाइज लेकर नहीं जा सकेगा। इसके अलावा मतदान स्थल पर बिजली पानी की भी उचिव व्यवस्था की गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मांगों पर सहमति के बावजूद शासनादेश नहीं होने पर नाराजगी
Next: दो मंजिला छानी में लगी आग, 16 पशु जिंदा जले

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.