Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मांगों पर सहमति के बावजूद शासनादेश नहीं होने पर नाराजगी
  • देहरादून

मांगों पर सहमति के बावजूद शासनादेश नहीं होने पर नाराजगी

AltnewsUttarakhand 22/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  कर्मचारियों की कई मांगों पर अपर मुख्य सचिव कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की बैठक में सहमति के बावजूद बैठक का कार्यवृत्त और शासनादेश जारी नहीं किए जाने से कर्मचारी नाराज हैं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि शासनादेश शीघ्र जारी नहीं किए गए तो सरकार और कर्मियों के बीच एक बार फिर टकराव की स्थिति बनेगी। परिषद के प्रदेश प्रवक्ता आरपी जोशी ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि 20 सितंबर को हुई बैठक में राज्य कार्मिकों की अधिकतर मांगों पर सहमति बन गई थी। संबंधित विभागों की ओर से कार्यवाही कर शासनादेश जारी किए जाने को लेकर राज्य कार्मिक लंबे समय से प्रतीक्षारत थे, लेकिन कार्मिकों की मांगों पर शासन के अधिकारियों की गंभीरता को इसी बात से समझा जा सकता है कि बैठक का कार्यवृत्त ही बाहर आने में दो माह का समय लग गया, जिससे राज्य कार्मिकों में रोष व्याप्त हो रहा है । प्रदेश अध्यक्ष अरुण पाण्डे और महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने कहा कि परिषद कई बार मांगों पर सरकार व शासन से वार्ता कर चुका है। अधिकतर मांगो पर सहमति भी बन चुकी है, लेकिन शासनादेश जारी किए जाने में बार-बार की जा रही हीलाहवाली गंभीर चिन्ता का विषय है। उन्होंने कहा कि परिषद यह नहीं चाहता है, कि कार्मिकों को प्रदेशव्यापी आंदोलन के लिए विवश होना पड़े। लेकिन शासन के अधिकारियों की कार्यप्रणाली से परिषद राज्य कार्मिकों के हित में बड़े आन्दोलन से भी पीछे नहीं हटेगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अदाणी मामले में कांग्रेस के आरोप सच साबित हो रहे: माहरा
Next: केदारनाथ उप चुनाव की मतगणना 23 को, सुरक्षा कड़ी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.