Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने सल्ट क्रांति के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
  • अल्मोड़ा

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने सल्ट क्रांति के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

AltnewsUttarakhand 05/09/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने जनपद के खुमाड़ सल्ट में 5 सितंबर ‘सल्ट क्रान्ति’ के अवसर पर शहीद दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने खुमाड़, सल्ट में शहीदों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा शहीदों को श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि जिन अमर शहीदों की शहादतों से देश आजाद हुआ उन सभी ज्ञात अज्ञात शहीदों को नमन करता हूँ एवं श्रद्धांजलि देता हूं। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने 5 सितंबर ‘सल्ट क्रान्ति’ में शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अंग्रेजों से लोहा लेते समय खुमाड़ क्षेत्र के शहीद हुए स्व खीमानन्द एवं उनके सगे भाई स्व. गंगाराम सहित स्व. बहादुर सिंह एवं स्व चूड़ामणि ने क्षेत्र के साथ अपना नाम अमर किया है। साथ ही सल्ट के स्वतंत्रता वीरों को याद करने के लिए क्षेत्रीय लोगों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों के अलावा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने शहीद स्थल में पहुंच कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहीद दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भी राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की व उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश की सरकार शहीदों के सम्मान को बनाए रखने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सरकार हर व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने की दिशा में कार्य कर रही है। इस अवसर पर भाजपा रानीखेत जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट, विधायक सल्ट महेश जीना, उपजिलाधिकारी सल्ट संजय कुमार समेत अन्य पदाधिकारी, अधिकारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जन समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो होगा जन आंदोलन
Next: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया सहसपुर में आयोजित बैठक में प्रतिभाग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.