Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ट्रेन की चपेट में आकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत
  • देहरादून

ट्रेन की चपेट में आकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत

AltnewsUttarakhand 17/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।  श्यामपुर में हरिद्वार-ऋषिकेश रेलवे ट्रैक पर एक प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रॉपर्टी डीलर को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक यह घटना गुरुवार दोपहर की है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। ट्रैक पर जख्मी हालत में पड़े शख्स की पहचान को आसपास के लोगों से पूछताछ की, जिसकी शिनाख्त जेडी शर्मा निवासी श्यामपुर, ऋषिकेश के रूप में हुई। अस्पताल में मृत घोषित होने के बाद परिजनों ने बताया कि जेडी शर्मा प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। उनके तीन बेटे घर से बाहर रहते हैं। वह श्यामपुर में पत्नी के साथ ही निवास कर रहे हैं। एसएसआई विनोद कुमार के अनुसार शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मृत्यु के सही कारण स्पष्ट हो पाएंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है भाजपा सरकार:  अग्रवाल
Next: गंगोत्री विधायक ने मातृत्व लाभ योजना को दिए छह लाख

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.