Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • नैनीताल
  • कुमाऊं के 582 विद्यालयों में पेयजल सुविधा नहीं
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर
  • चम्पावत
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

कुमाऊं के 582 विद्यालयों में पेयजल सुविधा नहीं

AltnewsUttarakhand 18/10/2020 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नैनीताल। कुमाऊं मंडल के 582 प्राथमिक और उच्च प्राथिमक विद्यालयों में पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इससे इन विद्यालयों में पढऩे वाले हजारों बच्चों को पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिले के 582 प्राथमिक और उच्च प्राथिमक विद्यालयों में पानी की सुविधा न होने से बच्चों को घर से बस्ते में पानी की बोतल साथ लेकर जाना पड़ता है। इसे सरकार की उदासिनता कहें या बच्चों का भाग्य, लेकिन यह सच है कि बच्चों को हलक तर करने के लिए घर से बस्ते में पानी बोतल ले जानी पड़ती है। साथ ही विद्यालयों में बनने वाले मध्याह्न भोजन के लिए भी बच्चों को दूर-दराज गधेरों से पानी की व्यवस्था करनी पड़ती हैं। पूरे राज्य में 1154 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और इंटर कॉलेज हैं। जहां पेयजल की व्यवस्था नहीं है। पेयजल विभाग के सीजीएम एसके शर्मा ने बताया निदेशक प्रारंभिक शिक्षा देहरादून से कुमाऊं मंडल के पेयजल विहीन विद्यालयों की जो सूची प्राप्त हुई है, उस पर संबंधित क्षेत्र के विभागीय अभियंताओं से विभाग को आवंटित राजस्व ग्रामों में स्थित पेयजल विहीन विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर जल जीवन मिशन के तहत आच्छादित करने के निर्देश दिये गये हैं।
जनपद विद्यालयों की संख्या
अल्मोड़ा 233
पिथौरागढ़ 119
नैनीताल 107
चम्पावत 99
बागेश्वर 22
ऊधमसिंह नगर 2
कुल – 582

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एसएसपी ने नवरात्र के पहले दिन मंदिर में किये दर्शन, लोगों के उत्तम स्वास्थ्य की करी कामना
Next: भतरौजखान पुलिस ने बिना नंबर की मोटर साइकिल से गांजा तस्करी करते 2 तस्कर पकड़े

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
WhatsApp Image 2026-10-29 at 16.36.05_11zon
  • पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंगोलीहाट क्षेत्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.