Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लापता टैक्सी चालक का शव गधेरे में मिला
  • अल्मोड़ा

लापता टैक्सी चालक का शव गधेरे में मिला

AltnewsUttarakhand 20/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। लिंगुड़ता क्षेत्र में पांच दिन पहले बरसाती गधेरे में बहे युवक का शव गुरुवार देर शाम पुलिस ने बरामद कर लिया है। बुडेरा बेरीनाग निवासी 28 वर्षीय शंभूराम पुत्र पूरन राम बीते 14 सितंबर को हल्द्वानी से यात्रियों को लेकर बेरीनाग को निकाला था। सुबह करीब 9 बजे धौलछीना बाजार से आगे कसाण बैंड पहुंचा तो सड़क पर मलबा आया हुआ था। सड़क बंद होने के कारण वह अपने एक अन्य चालक साथी के साथ पैदल रास्ते से कनारीछीना की ओर निकल गया। लिंगुड़ता के पास रौयत गधेरे को पार करते समय दोनों का संतुलन बिगड़ गया और दोनों गधेरे में बहने लगे। गधेरे की तेज बहाव में शंभू बह गया, जबकि उसका साथी नरेंद्र किसी तरह बाल बाल बच गया। टैक्सी ड्राइवर की तलाश के लिए पिछले 5 दिन से धौलछीना पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च आपरेशन में जुटी थी। घटना के छठे दिन गुरुवार शाम करीब 5 बजे घटनास्थल से करीब 500 मीटर नीचे शंभू का शव पत्थरों के बीच फंसा हुआ बरामद हुआ। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को गधेरे से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पिता-पुत्र पर जनजाति परिवार के नाम फर्जी खाते खोलने का केस
Next: नाबालिग से दुष्कर्म, मृत बच्चे को दिया जन्म; आरोपी फरार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.