Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लंबित मांगों को लेकर कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों का कार्य बहिष्कार, गांधी पार्क में दिया धरना
  • अल्मोड़ा

लंबित मांगों को लेकर कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों का कार्य बहिष्कार, गांधी पार्क में दिया धरना

AltnewsUttarakhand 17/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों ने शनिवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। कार्मिकों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। ज्ञापन में वर्ष 2005 से लंबित कलक्ट्रेट ढांचे के पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी करने, कलक्ट्रेट को विशेष कार्यालय या विभाग का दर्जा देने, कनिष्ठ सहायक की शैक्षणिक योग्यता स्नातक करने और तदनुसार वेतनमान संशोधित करने की मांग उठाई गई। इसके अलावा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को तहसीलदार का लिंक अधिकारी घोषित करने, नायब तहसीलदार के पदों पर पदोन्नति के लिए कलक्ट्रेट संवर्ग को 10 प्रतिशत कोटा देने, रिक्त पदों पर समय से पदोन्नति करने तथा लंबित पारस्परिक और निजी अनुरोध वाले स्थानांतरण प्रकरणों का निस्तारण करने की मांग की गई। कर्मचारियों ने कहा कि संगठन लंबे समय से शासन और राजस्व परिषद स्तर पर मांगों को लेकर प्रत्यावेदन दे रहा है, लेकिन सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने ज्ञापन में उच्च न्यायालय के 29 अगस्त 2018 के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि कर्मचारी संगठनों की मांगों के निस्तारण के लिए समिति गठित कर तीन माह में निर्णय लेने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद मांगें लंबित हैं। कार्मिकों ने मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर शीघ्र समाधान के निर्देश देने का आग्रह किया। धरना-प्रदर्शन में जगजीवन बिष्ट, दीपशिखा मेलकनिया, भगवत सिंह सतवाल, उमेश चंद्र पांडे, सुरेश नयाल, शशि मोहन पांडे, देवेंद्र सिंह बिष्ट, तनुज बिष्ट, भूपेंद्र सिंह अधिकारी, दीपक तिवाड़ी, धीरेन्द्र पाठक, प्रकाश चंद्र तिवारी, रमेश सिंह पालनी, अजय सिंह बिष्ट, दीपा पांडेय, हिमांशी सहित बड़ी संख्या में कार्मिक मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पंचवटी में सूर्पणखा की कटी नाक, रावण ने किया सीता का हरण
Next: रेखा आर्या पर 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति के आरोपों की स्वतंत्र जांच हो: भूपेंद्र सिंह भोज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.