Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लापरवाह ठेकेदारों के विरुद्ध करें कड़ी कार्रवाई: जिलाधिकारी
  • अल्मोड़ा

लापरवाह ठेकेदारों के विरुद्ध करें कड़ी कार्रवाई: जिलाधिकारी

AltnewsUttarakhand 13/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बुधवार को जल जीवन मिशन से संबंधित अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता समेत अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधूरी योजनाओं एवं कार्यों को लेकर अधिकारियों से उनकी समस्याएं जानी तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिन योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं मिली उनके प्रति जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि अगर निर्धारित समय में कार्य पूरे नहीं हुए तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन मामलों में वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया होनी है वह पोर्टल के माध्यम से जल्द की जाए। उन्होंने कहा कि वन भूमि हस्तांतरण के प्रकरणों को पोर्टल पर अपलोड करते हुए सभी नियमों एवं प्रक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए नियमों का पालन करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन योजनाओं में विवाद की स्थिति है वहां प्रशासन को अवगत करते हुए प्रकरणों का समाधान करें। जिन कार्यों में ठेकेदारों द्वारा लापरवाही की जा रही है वहां ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अधीक्षण अभियंता एवं नोडल अधिकारी जल जीवन मिशन दीपक मालिक समेत अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आल इंडिया एसोशिएशन आफ नॉन गजेटेड आफीसर्स की नेशनल काउंसिल की बैठक सम्‍पन्‍न
Next: बाइक चालक पर फायर झोंकने के आरोपी पर केस दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.