Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मुस्लिम आरक्षण इंडी गठबंधन का हिंदू विरोधी चेहरा: भट्ट
  • देहरादून

मुस्लिम आरक्षण इंडी गठबंधन का हिंदू विरोधी चेहरा: भट्ट

AltnewsUttarakhand 23/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पश्चिम बंगाल में ओबीसी की आड़ में मुस्लिमों को आरक्षण देने पर हाईकोर्ट की रोक का स्वागत किया। गुरुवार को मीडिया को जारी बयान में भट्ट ने कहा कि मुस्लिम आरक्षण से इंडिया गठबंधन का हिंदू विरोधी चेहरा सामने आ गया है।  उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले के बाद भी ममता सरकार इस फैसले को नहीं मान रही है। उन्होंने ममता सरकार के इस निर्णय को नहीं मानने की घोषणा को तुष्टिकरण की पराकाष्ठा बताया। भट्ट ने कहा कि टीएमसी सरकार ने 2011 और 2022 में ओबीसी समाज के हक पर डाका डालकर मुस्लिमों को आरक्षण देने का पाप किया है।  भट्ट ने टीएमसी सरकार ने तुष्टिकरण की पराकाष्ठा को पार करते हुए ओबीसी कोटा उपश्रेणी के तहत मुसलमानों को लाभ पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 5 लाख लोगों को असंवैधानिक रूप से ओबीसी आरक्षण दिया जिनमें शामिल कुल 77 जातियों में 71 मुस्लिम समाज की थी। यही वजह है कि धर्म विशेष के आधार पर दिए इस ओबीसी आरक्षण को हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया है।  उन्होंने ने कहा कि उत्तराखंड में भी कांग्रेस ने मुस्लिम यूनिवर्सिटी और नमाज की छुट्टी देने की कोशिश की थी लेकिन जनता ने कांग्रेस को नकार दिया था। उन्होंने स्थानीय कांग्रेस नेताओं को सुझाव दिया कि अब भी समय है कि वे इस गठबंधन से पीछा छुड़ा लें। अन्यथा देवभूमि की सनातनी जनता उन्हें कभी माफ नहीं करने वाली है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गंगोत्री मंदिर समिति ने सरकार के यात्रा प्रबंध को सराहा
Next: भूदेव एप से मिलेगी भूकंप अलर्ट की जानकारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.