Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महिला को प्रताड़ित करने वाले सीएसएल बैंक के सभी खाते फ्रीज, बैंक का कामकाज ठप
  • देहरादून

महिला को प्रताड़ित करने वाले सीएसएल बैंक के सभी खाते फ्रीज, बैंक का कामकाज ठप

AltnewsUttarakhand 28/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। डीएम सविन बंसल ने पब्लिक के साथ धोखाधड़ी करने वाले बैंकों एवं फाइनेंस कंपनियों पर सख्त रुख अपनाया है। जिला प्रशासन ने बच्चों की मां को प्रताड़ित करने वाले सीएसएल बैंक के सभी खाते फ्रीज कर दिए हैं।जिला प्रशासन ने बैंक शाखा को सील करते हुए ताला जड़ते हुए बैंक की संपत्ति कुर्क कर दी है। जानकारी के अनुसार विगत 11 जुलाई को डीएम समक्ष आर्थिक तंगी से जूझ रही 4 छोटे बच्चों की मां ने शिकायती पत्र प्रेषित किया था। बताया था कि पति की मृत्यु के बाद बैंक एक वर्ष से बीमित ऋण का न तो क्लेम दे रहा है तथा सम्पति के कागज भी जब्त किए गए हैं। बताया कि उनके पति स्व. विकास कुमार द्वारा 6.50 लाख का बैंक से ऋण लिया था तथा बैंक के अनुरोध पर ऋण का भी बीमा भी करवाया था। बीमा कम्पनी द्वारा ऋण का बीमा करते समय सभी मानकों /जांच जिसमें शारीरिक तथा अन्य समस्त जांच की औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए ऋण का बीमा किया गया तथा प्रीमियम शुल्क काटते हुए ऋण भुगतान उनके पति को किया गया। प्रशासन द्वारा ऋण बीमा धोखाधड़ी में सीएसएल बैंक को सील कर दिया गया है। जल्द ही नीलामी की कार्यवाही की जाएगी। महिला को बीमा धनराशि नो ड्यूज न देने पर प्रशासन ने राजपुर रोड स्थित बैंक शाखा पर ताला जड़ दिया और संपत्ति कुर्क कर दी है। डीएम सविन बंसल ने बताया कि नियमानुसार वसूली की कार्यवाही करते हुए समन तामिल कराया गया।प्रशासन द्वारा अग्रिम कार्यवाही करते हुए सीएसएल फाइनेंस लिमिटेड के कार्यालय की चल सम्पत्ति को कुर्क करने की कार्यवाही की गई। लेकिन कुर्क की गई चल सम्पत्ति का कुल मूल्य वसूली की जाने वाली धनराशि के सापेक्ष पर्याप्त न होने के कारण फर्म सीएसएल फाईनेंस लिमिटेड कार्यालय के बैंक खाते को कुर्क की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शिक्षा: उत्तराखंड में ई-एजुकेशन का दायरा बढ़ेगा: शिक्षा मंत्री
Next: धर्मांतरण के कानून को और सख़्त करने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.