Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • महिला से दुष्कर्म के आरोप में ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार
  • हरिद्वार

महिला से दुष्कर्म के आरोप में ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 14/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  दिल्ली निवासी महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी ई-रिक्शा चालक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली इंस्पेक्टर मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी ई-रिक्शा चालक को ढंडेरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने कुछ अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। बताया कि 10 जुलाई को दिल्ली निवासी एक महिला परिवार को बिना बताए हरिद्वार घूमने के लिए आई थी। 11 जुलाई की शाम वह हरिद्वार से रुड़की पहुंची। यहां पर महिला ने एक ई-रिक्शा चालक से दिल्ली की बस के बारे में जानकारी ली। ई-रिक्शा चालक ने महिला को बताया कि दिल्ली का बस स्टैंड दूसरी जगह पर है। वह महिला को ई-रिक्शा में बैठाकर किसी सुनसान जगह पर ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे रेलवे स्टेशन के समीप छोड़कर फरार हो गया था। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली रुड़की पुलिस ने आरोपी ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने की सचिव स्तर की समीक्षा बैठक, जरुरी दिशा- निर्देश दिए
Next: जम्मू-कश्मीर के डोडा में दर्दनाक हादसा, टेंपो ट्रैवलर के खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.