Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर के डोडा में दर्दनाक हादसा, टेंपो ट्रैवलर के खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
  • राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर के डोडा में दर्दनाक हादसा, टेंपो ट्रैवलर के खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

AltnewsUttarakhand 15/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

डोडा (आरएनएस)। जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए डोडा के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) ले जाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को डोडा-बराथ मार्ग पर पोंडा इलाके में यह सड़क हादसा हुआ। एक टेंपो ट्रैवलर सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना के समय वाहन में कई यात्री सवार थे।
इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और राहत एवं बचाव टीम मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस टीम ने शवों और घायलों को खाई से बाहर निकाला।
सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि, इस दुर्घटना में मौतों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कुछ लोगों की स्थिति गंभीर है। उनका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर, घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन भी जारी है।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सड़क दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की।
जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, डोडा शहर से लगभग 20 से 25 किलोमीटर दूर बराथ गांव के पास एक निजी टेंपो सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर अभी-अभी डोडा के डीसी हरविंदर सिंह से बात की। अब तक 3 लोगों के हताहत होने की सूचना है, 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
केंद्रीय मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा, घायलों को हर संभव सहायता और चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। डीसी व्यक्तिगत रूप से पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं और मुझे नियमित अपडेट दे रहे हैं। आवश्यकतानुसार आगे भी सहायता प्रदान की जाएगी। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महिला से दुष्कर्म के आरोप में ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार
Next: बदमाशों ने तीन युवकों को मारी गोली, एक की मौत, दो घायल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.