Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महिलाओं को पोषणहार, फल और बेबी किट बांटे
  • देहरादून

महिलाओं को पोषणहार, फल और बेबी किट बांटे

AltnewsUttarakhand 29/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। रोटरी क्लब ऋषिकेश दिवाज ने ‘ममता प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत सेवा कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें महिलाओं को पोषहार, फल एवं बेबी किट वितरित किए गए। मंगलवार को दून मार्ग स्थित राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सालय में भर्ती माताओं एवं नवजात शिशुओं को पोषण आहार किट, फल एवं बेबी किट वितरित किए गए। रोटरी क्लब ऋषिकेश दिवाज की अध्यक्ष माधवी गुप्ता ने कहा कि मातृत्व और नवजात शिशु की देखभाल समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। जरूरतमंद माताओं एवं शिशुओं तक आवश्यक सहयोग पहुंचाना रोटरी क्लब की सेवा भावना का हिस्सा है।कहा कि क्लब द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे भी निरंतर सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस सेवा पहल का उद्देश्य माताओं एवं नवजात शिशुओं को पोषण संबंधी सहयोग प्रदान करने के साथ उनके स्वास्थ्य और देखभाल के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देना है। मौके पर क्लब सचिव रेनू गुप्ता, प्रेसिडेंट शुभांगी रैना, राखी सक्सेना, रुचि जैन, राजपाल ठाकुर, रूपेश गुप्ता, निवेदिता सरकार, सुधा असवाल, उषा मंडल, आरती गौड़ आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली दिवस पर जिला कोषागार में लगेगा विशेष शिविर
Next: रानीखेत महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में विनीत सिंह कुवार्बी अध्यक्ष निर्वाचित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.