Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • महिलाओं के लिए करवा चौथ पर 10 अक्टूबर को रहेगा अवकाश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

महिलाओं के लिए करवा चौथ पर 10 अक्टूबर को रहेगा अवकाश

AltnewsUttarakhand 09/10/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने करवा चौथ के अवसर पर प्रदेशभर की महिला कर्मियों के लिए अवकाश की घोषणा की है। इस संबंध में सचिव विनोद कुमार सुमन ने आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि राज्यपाल ने उत्तराखंड राज्य के अधीन सभी शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों के लिए 10 अक्टूबर (शुक्रवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की स्वीकृति प्रदान की है।

करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और मंगलकामना के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत का पारण करती हैं। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए अवकाश घोषित करने से उन्हें इस पारंपरिक पर्व को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाने का अवसर मिलेगा।

सरकार के इस निर्णय का महिला कर्मचारियों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि यह कदम न केवल महिलाओं की धार्मिक आस्था का सम्मान है, बल्कि पारिवारिक और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक पहल भी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देहरादून जू में दो माह में आएगा सफेद बाघ, सुविधाएं बढ़ाने पर हुई चर्चा
Next: जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी में छात्रों ने दिखाया वैज्ञानिक दृष्टिकोण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.