Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मकान बेचने की डील कर 12 लाख से अधिक की ठगी का आरोप
  • देहरादून

मकान बेचने की डील कर 12 लाख से अधिक की ठगी का आरोप

AltnewsUttarakhand 25/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  देहराखास टीएचडीसी कॉलोनी में जमीन बेचने की डील कर 12.21 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी दंपति ने रकम लेकर मकान किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। ठगी की पीड़ित महिला ने एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी। जिस पर पटेलनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धोखाधड़ी रेखा डोरा निवासी घोसी गली के साथ हुई। आरोप है कि मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के निवासी मसूद अहमद और उनकी पत्नी फराह ने घर बेचने के नाम पर धोखाधड़ी की। रेखा डोरा के मुताबिक जनवरी 2020 में मसूद अहमद और फराह ने उनसे संपर्क कर टीएचडीसी, देहरादून में एक दो-मंजिला मकान बेचने की बात कही। दोनों पक्षों के बीच 33 लाख रुपये में मकान का सौदा तय हुआ। रेखा का कहना है कि उन्होंने मकान खरीदने के लिए पंजीकृत अनुबंध पत्र तैयार करवाया। इसके बाद पीड़िता ने फराह और उनके पति पर विश्वास कर कुल 12.21 लाख रुपये दे दिए। रजिस्ट्री की तिथि 31 मार्च 2020 तय की गई थी। जिसे बाद में 31 मार्च 2023 तक बढ़ाया गया। उसके बाद भी फराह और उनके पति ने मकान की रजिस्ट्री करने में आनाकानी की और लगातार टालमटोल करते रहे। जब रेखा को जानकारी मिली कि फराह ने उक्त संपत्ति किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी है, तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे। फराह और उनके पति ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और धमकी दी कि यदि उन्होंने पैसे वापस मांगे तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि आरोपी दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पुरानी एसीपी पर जल्द फैसला ले सरकार
Next: व्यापारियों ने नैनबाग में आक्रोश रैली निकालकर जताया रोष

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.