Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • नैनीताल
  • प्रधानाचार्य ने कक्षा तीन के दो छात्रों के सिर टकराए, एक छात्र घायल
  • नैनीताल

प्रधानाचार्य ने कक्षा तीन के दो छात्रों के सिर टकराए, एक छात्र घायल

AltnewsUttarakhand 21/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हल्द्वानी(आरएनएस)।   प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान के दौरान कक्षा तीन के दो छात्रों के आपस में बात करने पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कठघरिया के प्रधानाध्यापक आपा खो बैठे। उन्होंने दोनों छात्रों के सिर आपस में टकरा दिए। इससे एक छात्र के माथे पर गहरी चोट आई है। छात्र के पिता ने घटना की लिखित शिकायत उप शिक्षा अधिकारी से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।   पनियाली कठघरिया निवासी अमर सिंह मौर्य का आठ साल का बेटा राहुल राजकीय प्राथमिक विद्यालय कठघरिया में कक्षा 3 का छात्र है। अमर सिंह का आरोप है कि 18 अक्तूबर को स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान प्रधानाध्यापक प्रकाश चंद्र तिवारी ने उनके बेटे और उसके सहपाठी कृष्ण के सिर एक-दूसरे से टकरा दिए। घटना में राहुल के माथे पर गंभीर चोट आई है। कहा, उन्हें घटना की जानकारी तब मिली जब बेटा स्कूल से घर लौटा। उसके माथे पर पट्टी बंधी थी। तकलीफ की वजह से रात भर बेटा सो नहीं पाया, तब उन्होंने पट्टी हटाई तो उसके माथे पर गहरा घाव था। बताया कि डॉक्टर ने चोट लगे समय बीत जाने पर टांके लगाने से मना कर दिया। अमर सिंह का आरोप है कि वह शिकायत लेकर जब स्कूल पहुंचे तो प्रधानाध्यापक ने उन्हें बेटे की टीसी काटकर बच्चे का भविष्य खराब कर देने की चेतावनी दी। मामले में बजूनिया हल्दू के ग्राम प्रधान मनीष आर्य ने बताया कि मामले में पीड़ित के पिता ने उप शिक्षा अधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उधर, प्रधानाध्यापक ने टीसी काटने की चेतावनी देने जैसे आरोपों को निराधार बताया है।

माथे पर पट्टी बांधकर पल्ला झाड़ लिया: परिजनों का आरोप है कि स्कूल में सुबह करीब 9 बजे प्रार्थना होती है। इसी दौरान राहुल के माथे पर चोट लग गई थी। स्कूल से न तो उन्हें घटना की सूचना दी गई और न ही बच्चे का उचित इलाज कराया गया। परिजनों का कहना है कि स्कूल की लापरवाही के कारण उनका बच्चा स्कूल में करीब 6 घंटे तक दर्द सहता रहा।

पहले भी आ चुका है छात्र की पिटाई का मामला:    स्थानीय लोगों का कहना है कि कठघरिया के प्राइमरी स्कूल में छात्रों की पिटाई के मामले पहले भी आ चुके हैं। पूर्व में एक शिक्षिका ने भी एक छात्र को पीट दिया था। बाद में परिजनों से माफी मांग कर मामले को रफा-दफा कर दिया था।

प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रगान के समय दोनों छात्र आपस में बात करते हुए पीछे को देख रहे थे। मैंने गलती से दोनों बच्चों के सिर टकरा दिए। सजा का यह तरीका गलत था। मैंने बच्चे के माता-पिता से इसके लिए माफी मांग ली है।     -प्रकाश चन्द्र तिवारी, प्रधानाध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कठघरिया (हल्द्वानी)

इस मामले में उप शिक्षा अधिकारी से शिकायत दी गई है। जो भी उचित कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।     -तारा सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, हल्द्वानी

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डायल 1912 टोल फ्री नंबर ..  घर बैठे पायें बिजली बिल से जुड़ी समस्त जानकारी
Next: मलिन बस्तियों के लोगों को मालिकाना हक दे सरकार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस

AltnewsUttarakhand 09/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

इंटरव्यू के दो सप्ताह बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र का इंतजार

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.