Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • मानदेय नहीं मिलने से मनरेगा श्रमिकों पर आर्थिक संकट
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मानदेय नहीं मिलने से मनरेगा श्रमिकों पर आर्थिक संकट

AltnewsUttarakhand 10/08/2020 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। मनरेगा श्रमिकों से मानदेय नहीं मिलने के चलते रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। सोमवार को पंचायत प्रतिनिधि एवं मनरेगा श्रमिकों ने कांग्रेस नेता मदन सिंह बिष्ट के माध्यम से जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा है कि मनरेगा के तहत गांवों में सामग्री एवं श्रमिकों का मानदेय नहीं मिलने से पंचायत कार्य बाधित होने के साथ श्रमिकों को आर्थिक संकट से जूझना पढ़ रहा है। इस दौरान कांग्रेस नेता मदन सिंह बिष्ट ने पंचायत जनप्रतिनिधियों से कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष सहित स्वयं भी सरकार को मनरेगा श्रमिकों एवं इससे प्रभावित हो रहे कार्यो के बारे में अवगत कराने का भरोसा दिया। बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में मनरेगा के माध्यम से गांवों रोजगार सृजन एवं विकास के नये आयाम स्थापित करने के उद्देश्य से ही इस योजना की शुरूआत की गई थी। लेकिन वर्तमान कोरोना काल में सत्तासीन सरकारें योजना के क्रियान्वयन में असफल साबित हो रही है। इस दौरान ग्राम प्रधान नौलाकोट रमेश सिंह बोरा, रवाड़ी की सुमन देवी, नायल के जीवन लाल, भतौंरा की नीमा कैड़ा, राजेन्द्र सिंह सहित रावलसेरा, ईड़ाशेरा, नौलाकोट, डोटलगांव, नौसार, कामा, बिंता आदि के प्रतिनिधि शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विधानसभा उपाध्यक्ष ने सैनार पाखुड़ा में सुनी जन समस्याएं, श्रमिक किट का किया वितरण
Next: परचून की दुकान में अवैध शराब बिक्री करने पर दो गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.