Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मंदिर का निर्माण रूकवाने पर ग्रामीण भड़के
  • देहरादून

मंदिर का निर्माण रूकवाने पर ग्रामीण भड़के

AltnewsUttarakhand 10/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। रानीपोखरी स्थित भोगपुर गांव में हनुमान मंदिर का निर्माण रुकवाने पर रविवार को ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि भू-माफियाओं ने यह निर्माण रुकवाया है। उन्होंने मामले में प्रशासन से संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की भी की। भोगपुर के ग्रामीण निर्माणाधीन मंदिर स्थल पर जुटे। मंदिर का काम रुकवाने पर आक्रोश जाहिर करते हुए आरोप लगाया कि कुछ भू-माफिया मंदिर की जमीन कब्जा की फिराक में हैं, जिसके चलते ही उन्होंने भगवान हनुमान के मंदिर के निर्माण में व्यवधान डाला है। कहा कि हर हाल में मंदिर के निर्माण को पूरा कराया जाएगा। ग्रामीणों ने माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि देवभूमि में इस तरह की गतिविधि का कतई बर्दाशत नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में सुबेंदू रावत, चंपा देवी, अनिता रतूड़ी, जसवंत रावत, रक्षक नैथानी, संजीव प्रधान, सुधीर जोशी, अरविंद नेगी, राजीव जोशी, सतीश सेमवाल, दीपक चंद आदि शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: किसानों का कर्ज माफ…25 लाख युवाओं को रोजगार, गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र
Next: कोटेश्वर गाँव में खुदाई के दौरान मिला शिवलिंग व मंदिर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.