Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कोटेश्वर गाँव में खुदाई के दौरान मिला शिवलिंग व मंदिर
  • अल्मोड़ा

कोटेश्वर गाँव में खुदाई के दौरान मिला शिवलिंग व मंदिर

AltnewsUttarakhand 11/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम से कुछ ही दूरी पर कोटेश्वर गांव में हरुजाग के पास खुदाई में शिवलिंग मिला है। दरअसल कोटेश्वर गांव में हरुजाग के पास दीवार निर्माण की खुदाई का काम चल रहा था। तभी जमीन से अचानक काला नाग निकल आया। भय के मारे काम कर रहे श्रमिक मौके से भाग खड़े हुए। उसके बाद दीवार निर्माण का कार्य रोक दिया गया था। जिसके बाद रविवार को स्थानीय युवकों ने मौके पर मिट्टी का टीला हटाने का काम शुरू किया। वहीं खुदाई होते ही भीतर से पहले एक शिवलिंग उभरकर सामने आ गया। खुदाई आगे बढ़ी तो जमीन के भीतर एक और शिवलिंग व एक मंदिर देख युवा चौंक पड़े। जिसके बाद लोगों ने पूजा अर्चना की। पुरातत्व विभाग खुदाई में मिले शिवलिंग व मंदिर के इतिहास की जानकारी जुटाने में लग गया है। पुरातत्वविदों के मुताबिक शिवलिंग हजारों वर्ष पुराना हो सकता है। इस संबंध में डा. चंद्र सिंह चौहान, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी, अल्मोड़ा ने बताया कि जल्द ही वह विभागीय टीम के साथ कोटेश्वर पहुंचकर जमीन के भीतर से निकले शिव मंदिर और शिवलिंग का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। उसके बाद इस मामले में आगे की कार्यवाही की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मंदिर का निर्माण रूकवाने पर ग्रामीण भड़के
Next: जस्टिस संजीव खन्ना बने देश के 51वें मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.