Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • मंगलौर से 300 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, महिला गिरफ्तार
  • हरिद्वार

मंगलौर से 300 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, महिला गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 19/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)। प्रतिबंधित पशुओं के कटान की सूचना पर पुलिस ने बुधवार रात को एक मकान पर छापा मार कार्रवाई की। मौके से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस, कटान के उपकरण भी बरामद किए हैं। मौके से दो आरोपी फरार हो गए, जबकि एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ गोवंश अधिनियम के तहत के केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार महिला का लिखापढ़ी के बाद चालान कर दिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम को पुलिस को सूचना मिली कि लंढ़ौरा रोड पर पीरगढ़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर एक घर में प्रतिबंधित पशुओं का कटान हो रहा है। कस्बा चौकी प्रभारी नवीन नेगी के नेतृत्व में उक्त मकान पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस की भनक लगते ही दो आरोपी दीवार फांदकर खेतों के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने मौके से नैय्यर पत्नी गुलजार निवासी मोहल्ला मलकपुरा को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने फरार आरोपियों के नाम गुलजार निवासी मोहल्ला मलकपुरा और साजिद निवासी मोहल्ला किला बताया है। पुलिस ने मौके से करीब 300 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हिमेश रेशमिया के पिता और मशहूर संगीत निर्देशक विपिन रेशमिया का निधन
Next: घर से खेलने निकला 10 साल का मासूम लापता

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.