Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • हिमेश रेशमिया के पिता और मशहूर संगीत निर्देशक विपिन रेशमिया का निधन
  • राष्ट्रीय

हिमेश रेशमिया के पिता और मशहूर संगीत निर्देशक विपिन रेशमिया का निधन

AltnewsUttarakhand 19/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। संगीतकार हिमेश रेशमिया के पिता मशहूर संगीत निर्देशक विपिन रेशमिया का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। विपिन रेशमिया  सांस लेने में तकलीफ और उम्र संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे। 18 सितंबर की रात अस्पताल में भर्ती कराए गए और देर रात निधन हो गया। विपिन 87 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार आज, 19 सितंबर को मुंबई में किया जाएगा।
विपिन रेशमिया ने संगीत निर्देशन में आने से पहले एक टेलीविजन धारावाहिक निर्माता के रूप में अपनी पहचान बनाई। उसके बाद संगीतकार ने तेरा सुरूर, द एक्सपोज़ और इंसाफ की जंग के लिए निर्माता का काम किया। विपिन रेशमिया के ‘द एक्सपोज’ और ‘तेरा सुरूर’ फिल्मों में उनके बेटे हिमेश रेशमिया ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, विपिन ने ‘इंसाफ का सूरज’ नाम की फिल्म के लिए म्यूजिक कंपोज किया था।
विपिन रेशमिया के जरिए ही सलमान की मुलाकात हिमेश रेशमिया से हुई थी। जिसके बाद सलमान ने हिमेश रेशमिया को ‘प्यार किया तो डरना क्या’ का म्यूजिक देने का मौका दिया था।
हिमेश रेशमिया के पिता विपिन एक संगीतकार थे, जिन्होंने अपनी विरासत अपने बेटे को दी। विपिन ने हिमेश के करियर में अहम भूमिका निभाई। हिमेश पिता को अपना गुरु भी थे। उन्होंने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें अपने बेटे की संगीत प्रतिभा पर कितना गर्व था, जिसकी वजह से उन्होंने संगीत निर्देशक बनने का अपना सपना छोड़ दिया और हिमेश को संगीत सिखाने पर ध्यान केंद्रित किया।
2021 में इंस्टाग्राम पर हिमेश ने अपने पिता की संगीत विरासत का एक दिलचस्प हिस्सा साझा किया था। उन्होंने बताया कि विपिन रेशमिया ने एक गाना बनाया था जिसमें दिग्गज गायिका लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी थी। अफसोस की बात है कि यह गाना कभी रिलीज नहीं हुआ।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार के नवादा में दबंगों का आतंक, फायरिंग कर 80 घरों को किया आग के हवाले; गांव में 5 थानों की पुलिस तैनात
Next: मंगलौर से 300 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, महिला गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.