Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्वतीय क्षेत्रों में बसाए जाएंगे नए शहर : प्रेमचंद
  • देहरादून

पर्वतीय क्षेत्रों में बसाए जाएंगे नए शहर : प्रेमचंद

AltnewsUttarakhand 10/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  शहरी विकास एवं आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में नए शहर बसाए जाएंगे। उन्होंने उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण को इस संदर्भ में कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए। सोमवार को मीडिया को जारी बयान में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि राज्य गठन के बाद से राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में आज तक सिर्फ नई टिहरी को ही नए शहर के रूप में बसाया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण मैदानी क्षेत्रों में पलायन बढ़ रहा है। इस वजह से शहरों में यातायात और अवस्थापना सुविधाओं पर भारी दबाव है। ऐसे में राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में शहरों के विकास पर जोर दिए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आवास विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में नए शहर बसाने की परिकल्पना पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी के तहत आवास विभाग ने उत्तराखंड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम 1973 में संशोधन कराया है। उन्होंने बताया कि आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण द्वारा नए शहरों की स्थापना के लिए विस्तृत अध्ययन के बाद पर्वतीय क्षेत्रों में नए शहर की स्थापना का काम शुरू कर दिया गया है।

सबसे पहले बिल केदार में बसेगा नया शहर
प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि पहाड़ में नया शहर बसाने के लिए सबसे पहले बिलकेदार का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए सरकारी भूमि आवास विभाग को ट्रांसफर करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही प्रस्तावित नए शहर के लिए महायोजना तैयार करने के लिए कन्सल्टेन्ट चयन का काम भी शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसी महीने कन्सल्टेन्ट चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और छह माह के भीतर प्रस्तावित शहर की महायोजना एवं मॉडल तैयार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्र के लिए भूमि चयन की कार्रवाई भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नेशनल यूथ चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने तीन पदक जीते
Next: भाजपा : जिलाध्यक्ष घोषित, प्रदेश अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया शुरू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.