Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नेशनल यूथ चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने तीन पदक जीते
  • देहरादून

नेशनल यूथ चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने तीन पदक जीते

AltnewsUttarakhand 10/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  नेशनल यूथ चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने पहले ही दिन तीन पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उत्तराखंड के लिए वॉक रेस इवेंट में तुषार, सिमरन गोसाईं ने रजत और ऋतुल परिहार ने कांस्य पदक जीता है। उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव केजेएस कलसी ने बताया कि प्रतियोगिता पटना में सोमवार से शुरू हुई है, जो 12 मार्च तक चलेगी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के तीनों खिलाड़ियों ने वॉक रेस में मेडल जीते हैं। पांच हजार मीटर वॉक रेस में तुषार पंवार ने रजत और ऋतुल परिहार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। तुषार ने 21: 08:48 मिनट में रेस पूरी की, जबकि ऋतुल परिहार ने 21:14:97 मिनट का समय लिया। महिला वर्ग की 03 हजार मीटर वॉक रेस में उत्तराखंड की सिमरन गुसाईं ने रजत पदक जीता। सिमरन ने 14:00:29 मिनट में रेस पूरी की। वो हरियाणा की योगिता से मामूली अंतर से पीछे रह गई। कलसी ने बताया कि पहले ही उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। आगे उत्तराखंड की झोली में और पदक आने की उम्मीद है। खिलाड़ियों की सफलता पर खेल प्रेमियों ने हर्ष जताया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सचिवालय में वाहन चालक का हंगामा
Next: पर्वतीय क्षेत्रों में बसाए जाएंगे नए शहर : प्रेमचंद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.