Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तुष्टिकरण के लिए सरकार पर आरोप लगा रही है कांग्रेस: चौहान
  • देहरादून

तुष्टिकरण के लिए सरकार पर आरोप लगा रही है कांग्रेस: चौहान

AltnewsUttarakhand 01/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस )। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने उत्तरकाशी मे हुई महा पंचायत पर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस समुदाय विशेष की तुष्टिकरण के लिए भाजपा के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप की मुहिम चला रही है।
चौहान ने कहा कि उत्तरकाशी मे हुई महा पंचायत को सरकार का समर्थन नही है, लेकिन कांग्रेस साफ करे कि वह किसके समर्थन मे है और किसके विरोध मे है। कानून अपना कार्य कर रहा है और शर्तों के साथ दी गयी महा पंचायत भी शांति से संपन्न हो गयी।
चौहान ने कहा कि आखिर कांग्रेस हमेशा समुदाय विशेष की चिंता तो करती है और इसमें भाजपा को कोई दिक्कत भी नही है, लेकिन जब पहाडों मे लैंड जिहाद, लव जिहाद की घटना होती है तो वह इस पर चुप क्यों बैठ जाती है। उन्होंने कहा कि पूर्व मे पुरोला की घटना का क्या कारण रहा कांग्रेस ने इस ओर जान बूझकर आँखे बन्द कर ली। उन्होंने कहा कि भाजपा का स्पष्ट मत है कि सदियों से उत्तराखंड मे रह रहे मुस्लिम समुदाय यहाँ के सरोकारों मे रचा बसा है, लेकिन बाहर से किसी उद्देश्य को लेकर यहाँ रह रहे लोग हर घटना मे लिप्त पाए गए।
चौहान ने कहा कि पुरोला की घटना हो या घाट, थराली अथवा श्रीनगर मे हुई हर घटना मे बाहरी प्रदेश से आये मुस्लिम समुदाय के लोग सामने आये। यही स्थिति प्रदेश के हर जिले मे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी इसीलिए भू कानून ला रहे हैं और इससे राज्य की संस्कृति और मूल स्वरूप सरंक्षित रह पायेगा। लेकिन इससे कांग्रेस को दिक्कत है, क्योकि इससे किसके हित प्रभावित हो रहे है जनता भी बेहतर जानती है।  चौहान ने कहा कि सनातन का विरोध कांग्रेस का स्वभाव रहा है और राजनैतिक स्वार्थ की खातिर तुष्टिकरण कांग्रेस की नियति बन गयी है। उन्होंने कहा कि जनता उसे राज्य सहित देश भर मे सबक सिखा चुकी है। अस्तित्व के लिए तरस रही कांग्रेस को जनता अब माफ नही करने वाली है और निकाय तथा पंचायतों मे हकीकत से रूबरू करायेगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: तेलांगना के फॉयर ब्रांड नेता ने ट्वीट कर की सीएम धामी की जमकर प्रशंसा
Next: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया खुलासा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.