Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया खुलासा
  • देहरादून

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया खुलासा

AltnewsUttarakhand 01/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  अपने ही साथी प्रोपर्टी डीलर की हत्‍या का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक के एक साथी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है और एक अन्‍य की पुलिस को अभी भी तलाश है। पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पैसों के लालच में इन्‍होंने अपने ही साथी की हत्‍या कर दी।
एसएसपी अजय सिंह ने एजेंसी संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि बीती 30 नवम्‍बर की सुबह थाना पटेल नगर को सूचना मिली कि यमुनोत्री विहार फेस 2 चंद्रबनी में एक किराए के मकान पर एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई है। सूचना पर   क्षेत्राधिकारी  सदर  व प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे।  घटनास्थल का निरीक्षण करने पर मकान में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला,  प्रथम दृष्टया उक्त व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या करना प्रकाश मे आया। मृत व्यक्ति की पहचान मंजेश कुमार उम्र 42 वर्ष पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी गांजा माजरा खेड़ी जिला हरिद्वार के रूप में हुई।  उक्त मकान के मालिक प्रदीप कुमार बौडीयाल से पूछताछ मे पता चला कि उनके द्वारा विगत दो माह से अपने मकान के ऊपर एक कमरा सचिन पुत्र नरेश कुमार निवासी भगवानपुर हरिद्वार को किराये पर दिया था तथा उक्त कमरे मे उसके एक साथी अर्जुन का भी आना जाना था। पूछताछ  में पता चला कि  दिनांक 29-11-2024 की रात्रि मे उक्त कमरे मे सचिन व अर्जुन के साथ मृतक मंजेश भी रुका था तथा घटना के बाद से ही सचिन और अर्जुन अपने कमरे से फरार थे, जिनके फोन नम्बर बन्द है। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों से सम्पर्क कर उनको मौके पर बुलाया गया तथा प्रारम्भिक पूछताछ मे पता चला कि मृतक प्रोपर्टी का काम करता था तथा अर्जुन मृतक के साथ काफी समय से काम कर रहा था।  घटना के सम्बन्ध मे मृतक मंजेश के भाई सचिन कुमार द्वारा अर्जुन व सचिन द्वारा उसके भाई मंजेश की हत्या करने के संबंध में दी गयी  तहरीर के आधार पर थाना पटेलनगर पर सचिन व अर्जुन उपरोक्त के विरुद्व हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु  थाना पटेलनगर व SOG देहरादून की अलग-अलग टीमो का गठन कर अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों को रवाना किया गया।
पुलिस टीम द्वारा फरार अभियुक्त गणो की तलाश हेतु सर्विलांस व मुखविरों की सहायता से पतारसी / सुरागरसी की गई तो टीम को जानकारी मिली कि घटना के बाद सुबह के समय पुलिस को देखकर दोनो अभियुक्त मकान के पीछे से छत से नीचे कूद गये थे,  जिसमे सचिन के पैर मे चोट आयी थी, जो भगवानपुर अस्पताल मे अपना प्रारंभिक उपचार कराने के बाद आगे के उपचार के लिए सहरानपुर गया है,  उक्त सूचना पर तत्काल एक टीम को सहरानपुर रवाना किया गया,  जहाँ पुलिस टीम को जानकारी मिली कि सचिन को अपने पीछे पुलिस के आने की जानकारी मिलने पर वह गिरफ्तारी से बचने के लिए देहरादून कोर्ट मे सरेंडर होने के लिए वापस देहरादून गया है, जिस पर तत्काल जनपद की सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सचिन को चेकिंग के दौरान आशारोड़ी के पास के जंगल से गिरफ्तार किया गया, जिससे पूछताछ में उसके द्वारा अपने साथी अर्जुन के साथ मिलकर मंजेश की गला घोट का हत्या किया जाना स्वीकार किया गया।
पूछताछ मे अभियुक्त द्वारा बताया गया कि पूर्व में भगवानपुर थाने से वह हत्या के मुकदमें में जेल गया था, जिसमे कुछ महिने पहले ही वह जमानत पर रिहा हुआ है।  जेल मे उसके अन्य साथियों के माध्यम से उसकी जान-पहचान अर्जुन नाम के एक व्यक्ति से हुई। अर्जुन भी वर्ष 2019 मे डोईवाला मे एक हत्या के मामले मे जेल गया था और एक साल पहले जमानत पर बाहर आया था।  अर्जुन द्वारा अभियुक्त को मंजेश नाम के एक पोर्पर्टी डीलर के साथ काम करने तथा मंजेश द्वारा ही उसका खर्चा उठाने की बात बतायी गयी। अभियुक्त भी देहरादून मे रेपिडो का काम कर रहा था और उसने यमनोत्री विहार फेज-2 मे एक कमरा किराये पर लिया था जहाँ अक्सर अर्जुन उसके साथ खाने पीने के लिए बैठता था।  घटना से चार-पाँच दिन पहले अर्जुन द्वारा अभियुक्त को बताया गया कि मंजेश ने पोर्पर्टी मे अच्छा पैसा कमा रखा है तथा उसकी प्रॉपर्टी का सारा काम वह ही देखता है। मंजेश के अकाउन्ट मे 38 लाख रुपये है, जिसकी सारी डिटेल उसके पास है, यदि अभियुक्त उसका साथ दे तो दोनों मंजेश को मारकर उसके सारे पैसे निकाल सकते है, जिसे दोनो आधा आधा बाट लेंगे।  अर्जुन की बातों से जल्दी पैसा कमाने के लालच मे आकर अभियुक्त द्वारा मजेश की हत्या करने मे हामी भर दी, उसके बाद अर्जुन द्वारा एक-दो बार मंजेश से अभियुक्त की मुलाकात कराई।
योजना के मुताबिक दिनांक 29-11-2024 की रात दोनो अभियुक्तो ने मंजेश को अर्जुन के कमरे मे बुलाया, जहाँ पहले तीनों ने बैठकर शराब पी तथा रात करीब 11 बजे जैसे ही मंजेश अपने घर के लिए कमरे से निकला, दोनो अभियुक्तो ने मिलकर उसके हाथ पैर पकड़ लिए तथा उसका गला दबाकर उसे बेहोश कर दिया तथा पास पड़े जूते के फीते से उसका गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। घटना में फरार अन्य अभियुक्त अर्जुन की तलाश हेतु पुलिस टीमो द्वारा लगातार दबिशे दी जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: तुष्टिकरण के लिए सरकार पर आरोप लगा रही है कांग्रेस: चौहान
Next: सरकार के इशारे पर हो रही हैं महापंचायतें: धस्माना

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.