Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मौसम ने ली करवट: सर्दी में ठिठुरे लोग
  • अल्मोड़ा

मौसम ने ली करवट: सर्दी में ठिठुरे लोग

AltnewsUttarakhand 20/01/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिले में गुरुवार को मौसम ने करवट बदल ली। सुबह से ही आसमान घने बादलों से पटा रहा। दिन में बारिश की बौछारों ने ठिठुरन बढ़ा दी। घने बादलों और रिमझिम बारिश के चलते लोग घरों के अंदर दुबके रहे। तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। कई स्थानों पर पारा शून्य के पास पहुंच गया है।

दरअसल, नए साल के दूसरे पखवाड़ में भी मौसम हर दिन करवट बदल रहा है। कभी धूप तो कभी आसमान में बादल डेरा जमा रहे हैं। रोजाना मौसम का मिजाज बदलने का विपरीत असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। लोग सर्दी, जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे है। इधर, गुरुवार को भी मौसम तल्ख तेवर में नजर आया। सुबह से ही आसमान घने बादलों से पटा रहा। वहीं, दिन में बारिश की बौछारों ने ठिठुरन बढ़ा दी है। बारिश और बादल छाने से लोग घरों के अंदर ही दुबके रहे। ठंड से बचने के लिए लोग हीटर और अलाव का सहारा लेते हुए दिखाई दिए। मौसम खराब होने का असर बाजार में भी देखने को मिला। जिस वजह से अन्य दिनों की अपेक्षा बाजार में भीड़ कम देखने को मिली।

बिनसर में माइनस दो डिग्री पहुंचा तापमान
मौसम के तल्ख तेवरों के चलते तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली। अल्मोड़ा के बिनसर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जिला मुख्यालय में अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा जनपद में कोरोना के 248 नए केस
Next: चैकिंग अभियान में अवैध देसी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.