Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मियांवाला का नाम बदलने का विरोध तेज
  • देहरादून

मियांवाला का नाम बदलने का विरोध तेज

AltnewsUttarakhand 04/04/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  मियांवाला का नाम राजमीवाला करने का विरोध बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को मियांवाला के लोगों ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि मियांवाला शब्द ‘मियां से बनाया गया है, जो एक राजपूत उपाधि है और ऐतिहासिक नाम है, जिसे बदलना गलत है। चेताया कि यदि मियांवाला का नाम यथावत नहीं रखा जाता है तो लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। लोगों ने कहा कि सरकार ने दो दिन पहले उत्तराखंड के 15 स्थानों के पुराने नाम बदले हैं। इसमें मियांवाला भी शामिल है। मियांवाला का नाम बदलने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। कहा कि मियांवाला ऐतहासिक नाम है, जो एक राजपूत उपाधि है। मियांवाला न्याय पंचायत रही है, जिसके अधीन कई गांव आते थे। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक पर भी सरकार को गुमराह करने का आरोप भी लगाया, कहा कि विधायक को इतिहास के बारे में कुछ जानकारी नहीं है। लोगों ने कहा कि नाम बदलने से विकास की परिभाषा नहीं बदल जाती है, इससे समाज को बांटने का काम किया जा रहा है। सरकार को क्षेत्र के विकास पर ध्यान देना चाहिए, यदि मियांवाला का नाम यथावत नहीं रखा जाता है तो क्षेत्र के लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर मियांवाला के देवेंद्र चौधरी, देवेंद्र बुटोला, सतेंद्र पंवार, चंद्रपाल नेगी, सोम प्रकाश शर्मा, निशा परमार, रेखा बहुगुणा, महेंद्र बुटोला, मंजीत रांगड, सचिन देवरानी, अंकुर नेगी, सौरभ जोशी, शिवन कंडवाल, गुलाब सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जल संस्थान में पेंशनर्स को नहीं मिली मार्च की पेंशन
Next: नुक्कड़ जनसभा कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजा ज्ञापन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.