Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मूल निवास और रोजगार के मुद्दे पर यूकेडी ने उठाए सवाल, काशी सिंह ऐरी ने साधा निशाना
  • अल्मोड़ा

मूल निवास और रोजगार के मुद्दे पर यूकेडी ने उठाए सवाल, काशी सिंह ऐरी ने साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 28/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने जा रहे उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन के इस्तेमाल और पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुधवार को अल्मोड़ा स्थित दल के जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। दल के संरक्षक काशी सिंह ऐरी ने कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता को अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाने और सरकार के समक्ष अपनी बात रखने का संवैधानिक अधिकार है। काशी सिंह ऐरी ने कहा कि आंदोलनकारियों पर वाटर कैनन का प्रयोग करना और जनता की आवाज दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों तथा संवैधानिक अधिकारों को लेकर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थायी राजधानी घोषित करने, स्थानीय युवाओं को रोजगार देने, मूल निवास लागू करने और सशक्त भू-कानून बनाने जैसी मांगों को लेकर ज्ञापन देने जा रहा था। ये मुद्दे राज्य की पहचान, युवाओं के भविष्य और मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े हैं। ऐरी ने पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई के साथ सड़क अवरुद्ध किए जाने से आम नागरिकों और मरीजों को हुई परेशानी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब आम जनता अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरती है तो प्रशासन कार्रवाई करता है, लेकिन जब प्रशासन की ओर से सड़क अवरुद्ध होने से लोगों को परेशानी होती है तो इसकी जवाबदेही कौन तय करेगा। काशी सिंह ऐरी ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में मूल निवास की व्यवस्था के स्थान पर स्थायी निवास प्रमाण पत्र की व्यवस्था शुरू किए जाने से राज्य के मूल निवासियों के हित प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नौकरियों में बाहरी लोगों को अवसर दिए जा रहे हैं, जबकि राज्य के मूल निवासी बेरोजगार हैं। ऐरी ने कहा कि जनता राष्ट्रीय दलों की राजनीति से परेशान हो चुकी है और सरकार बदलने के मूड में है। उनके अनुसार, राज्य स्थापना आंदोलन में योगदान देने वाली यूकेडी के पक्ष में जनता का समर्थन बढ़ रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, केंद्रीय मंत्री त्रिलोक लटवाल, केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी, जिला महामंत्री प्रताप सिंह, जिला महामंत्री देवेश जोशी, महानगर अध्यक्ष मोहित साह, महानगर अध्यक्ष युवा वंश कनवाल, विनय किरोला, दीवान बनोला, गणेश सिंह और सुजीत टम्टा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण
Next: संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.