Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति ने दिया समर्थन
  • देहरादून

मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति ने दिया समर्थन

AltnewsUttarakhand 13/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति ने अपने पहले चरण के समर्थन की घोषणा की। समिति ने जिला पंचायत के 20 और क्षेत्र पंचायत, ग्राम प्रधान के 10 समेत कुल 30 उम्मीदवारों को अपना समर्थन दिया है। समिति के संयोजक लूशुन टोडरिया ने बताया कि यह सभी उम्मीदवार मूल निवास, भू-कानून और उत्तराखंड की अस्मिता के मुद्दों को लेकर समिति की विचारधारा से जुड़े रहे हैं और समय-समय पर जनहित में मुखर भूमिका निभाई है। कहा कि हमारा समर्थन किसी राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचारधारा को है, जो उत्तराखंड की संस्कृति, जमीन और अस्मिता की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है। समिति अध्यक्ष ने यह भी जानकारी दी कि उत्तराखंड के अन्य जिलों से भी कई जागरूक एवं संघर्षशील उम्मीदवारों ने समिति से समर्थन की अपील की है। उनके विषय में विचार-विमर्श जारी है और अगले 1-2 दिनों में कुछ और नामों की घोषणा भी की जा सकती है। यह समर्थन समिति द्वारा सिर्फ औपचारिकता नहीं,बल्कि भावनात्मक निष्ठा और उत्तराखंडी हितों के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ग्रामोत्थान परियोजना से प्रदेश के 10 हजार से अधिक परिवारों की आजीविका को मिला सहारा
Next: एमपी में डीएम साहब ने खोया आपा, परीक्षा केंद्र में गूंजे थप्पड़, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.