Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मुकदमा वापस न लेने पर तेजाब फेंकने की धमकी
  • देहरादून

मुकदमा वापस न लेने पर तेजाब फेंकने की धमकी

AltnewsUttarakhand 03/10/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक महिला को मुकदमा वापस न लेने पर तेजाब फेंकने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी जीतू चौधरी के खिलाफ गुरुवार को केस दर्ज कराया है। पीड़िता निवासी सरस्वती विहार, अजबपुर खुर्द की ओर से दिए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसओ नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी जीतू चौधरी निवासी नकरौंदा फार्म हाउस, देहरादून लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहा है। वह उनके घर के आसपास चक्कर काटता है और परेशान करता है। बताया कि उन्होंने पहले भी जीतू चौधरी के खिलाफ बीते दो जुलाई को डालनवाला थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई थी। ताजा मामला बीते 18 सितंबर शाम का है। पीड़िता घर के पास अपने कुत्ते को घुमा रही थीं। तभी जीतू चौधरी अपनी गाड़ी से उनका पीछा करने लगा। उसने गाली-गलौच की और धमकी दी कि अगर पहले दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया तो वह उनके चेहरे पर तेजाब फेंक देगा और उनकी जान ले लेगा। पीड़िता ने शिकायत में कहा कि जीतू चौधरी से उनकी जान-माल को लगातार खतरा बना हुआ है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: श्रद्धालुओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा : आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल
Next: राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जनसामान्य की भागीदारी सुनिश्चित करें:  सीएम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.