Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नगर निगम के ठेकेदार पर चोरी से बिजली उपयोग करने पर केस
  • देहरादून

नगर निगम के ठेकेदार पर चोरी से बिजली उपयोग करने पर केस

AltnewsUttarakhand 04/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। नगर निगम के स्मार्ट वेडिंग जोन के निर्माण के लिए चोरी की बिजली का उपयोग किया जा रहा था। विद्युत विभाग की टीम ने दून विहार, जाखन में छापा मारकर ठेकेदार का यह कारनामा पकड़ लिया। आरोपी ठेकेदार के खिलाफ राजपुर थाने में केस दर्ज कराया गया है। ढाक पट्टी स्थित 33/11 केवि उप संस्थान के अवर अभियंता चतर सिंह की तहरीर पर राजपुर थाना पुलिस ने विद्युत अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक दून विहार में इन दिनों नगर निगम के स्मार्ट वेडिंग जोन के निर्माण का काम चल रहा है। निर्माण का काम बालाजी इंटरप्राइजेज नाम की फर्म के पास है। विद्युत विभाग को मौके पर बिना बिजली कनेक्शन लिए चोरी की बिजली खर्च कर निर्माण किए जाने की सूचना मिली। अवर अभियंता चरण सिंह राणा, एसडीओ समर यादव, लाइनमैन सुमन नौटियाल ने मौके पर छापा मारा। इस दौरान फर्म कर्मचारी निर्माण के लिए सीधे लाइन में कटिया डालकर वेल्डिंग मशीन चलाने के साथ ही अन्य उपकरणों को चला रहे थे। मौके से बिजली लाइन में डाला गया आठ मीटर तार अन्य उपकरण विद्युत विभाग की टीम ने जब्त कर लिए। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि तहरीर के आधार बालाजी इंटरप्राइजेज के संचालक नरेंद्र ओबराय के खिलाफ चोरी की बिजली उपयोग करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: निकायों के कर्मचारियों को नियमित किया जाए
Next: सरकार तय करे प्राइवेट अस्पतालों में इलाज की दर: बंसल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.