Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सरकार तय करे प्राइवेट अस्पतालों में इलाज की दर: बंसल
  • देहरादून

सरकार तय करे प्राइवेट अस्पतालों में इलाज की दर: बंसल

AltnewsUttarakhand 04/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने प्राइवेट अस्पतालों में इलाज की दर तय किए जाने की मांग की। उन्होंने राज्यसभा में निजी अस्पतालों व डॉक्टरों के महंगे इलाज का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार को निजी अस्पतालों में इलाज की दर तय करनी चाहिए। राज्यसभा में स्पेशल मेंशन के तहत उन्होंने कहा कि देश में प्राइवेट अस्पताल व डाक्टरों द्वारा महंगा इलाज किया जा रहा है। इस वजह से आम आदमी की पहुंच से इलाज दूर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों की इलाज की दर में भी भारी असमानता है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों पर किसी का नियंत्रण न होने की वजह से वह लोगों से मनमाने बिल वसूलते हैं। ऐसे में इसके लिए एक पॉलिसी बननी चाहिए ताकि लोगों को इस वजह से परेशानी न उठानी पड़े। बंसल ने कहा कि केंद्र सरकार ने आम लोगों को पांच लाख तक का निशुल्क इलाज दिया है। लेकिन कई अस्पताल योजना के दायरे में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बीमा कंपनियां अस्पतालों के साथ अनुबंध कर अपने पॉलिसी होल्डर को सस्ती दरों पर इलाज दिला रही है। ऐसे में सरकार को भी इस संदर्भ में कदम उठाने चाहिए। ताकि आम आदमी को इस वजह से परेशानी न उठानी पड़े।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नगर निगम के ठेकेदार पर चोरी से बिजली उपयोग करने पर केस
Next: राष्ट्रीय खेल सचिवालय में होगी हाई पॉवर कमेटी की बैठक: रेखा आर्या

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.