Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 23वीं छमाही बैठक का आयोजन
  • अल्मोड़ा

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 23वीं छमाही बैठक का आयोजन

AltnewsUttarakhand 25/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) अल्मोड़ा की 23वीं बैठक का आयोजन संस्थान के निदेशक तथा नराकास के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी कान्त की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक के मुख्य अतिथि अजय कुमार चौधरी सहायक निदेशक (कार्यान्वयन), गृह मंत्रालय, भारत सरकार रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में संस्थान का साधुवाद देते हुए कहा कि यह संस्थान राजभाषा का संवर्धन, संरक्षण एवं क्रियान्वयन सफलतापूर्वक कर रहा है। नराकास में प्रेरणा, प्रोत्साहन, पुरस्कार हेतु सभी सदस्य कार्यालयों को भी राजभाषा विभाग के नियम का अनुपालन करने की आवश्यकता है। सभी विभागों की छमाही रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित विभागों को उनकी कमियों से अवगत कराया तथा उन्हें राजभाषा अधिनियम की विभिन्न धाराओं का सही से अनुपालन करने हेतु अनुरोध किया। अध्यक्ष, नराकास डॉ लक्ष्मी कान्त ने सभी सदस्य कार्यालयों में विगत वर्षों के सापेक्ष हो रही हिन्दी की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा नराकास पत्रिका हेतु सभी से आलेख भिजवाने हेतु कहा। बैठक में अल्मोड़ा नगर के 32 केन्द्रीय सरकार के विभागों, कार्यालयों, उपक्रमों, सशस्त्र बलों तथा राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। रेनू सनवाल, मुख्य तकनीकी अधिकारी एवं एवं सदस्य सचिव, नराकास द्वारा नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की पिछली बैठक के बिन्दुओं पर की गई कार्यवाही प्रस्तुत की गयी तथा राजभाषा वार्षिक कार्यक्रम 2024-25 के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कार्यालयों से आए प्रतिनिधियों ने अपने कार्यालयों में हो रही हिन्दी प्रगति का संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण दिया। कार्यक्रम का संचालन रेनू सनवाल द्वारा किया गया तथा धन्यवाद प्रस्ताव डॉ. प्रियंका खाती वैज्ञानिक द्वारा ज्ञापित किया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थानो स्थित लेखक गांव में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का अनावरण किया
Next: गुजरात से आए भाई बहन गंगा में डूबे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.