Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • नैनीताल
  • नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत
  • नैनीताल

नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत

AltnewsUttarakhand 13/09/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हल्द्वानी(आरएनएस)। भारी बारिश के दौरान शुक्रवार को गोरापड़ाव निवासी 27 वर्षीय रवि आर्या का ई-रिक्शा शनि बाजार के पास पलटकर नहर में जा गिरा। इस दौरान चालक रवि और उसके दो दोस्त नहर में जा गिरे। स्थानीय दुकानदारों ने रवि के दो दोस्तों को निकाल लिय, लेकिन रवि नहर के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसका शव घटनास्थल से एक किमी दूर बरामद किया। बरेली रोड स्थित गोरापड़ाव के हरिपुर शिवदत्त निवासी रवि आर्या ई-रिक्शा चलाता था। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे रवि अपने दोस्त प्रदीप और अभिषेक के साथ ई-रिक्शा से मंडी चौराहे से शनि बाजार की तरफ जा रहा था। रास्ते में ही ई-रिक्शा पलटकर नहर में लटक गया। अभिषेक और प्रदीप को स्थानीय दुकानदारों ने किसी तरह नहर से बाहर निकाल लिया, लेकिन रवि तेज बहाव में बेहता चला गया। उसका शव ऑटो व्हीकल शोरूम के पास तीन पानी में नाले में फंसकर रुक गया। शोरूम के सुरक्षागार्ड ने पुलिस और स्थानीय पार्षद को सूचना दी। मंडी चौकी प्रभारी विजय मेहता ने शव को बाहर निकलवाया। रवि की दो साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी मौत से पत्नी पूजा और परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कंपनी से निकाले श्रमिकों ने किया प्रदर्शन
Next: दिल्ली शराब नीति मामला : सीएम अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत, 156 दिन बाद जेल से होगी रिहाई

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस

AltnewsUttarakhand 09/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

इंटरव्यू के दो सप्ताह बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र का इंतजार

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.