Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नशे के लिए पैसों को लेकर हुए विवाद में कर दी माँ की हत्या
  • देहरादून

नशे के लिए पैसों को लेकर हुए विवाद में कर दी माँ की हत्या

AltnewsUttarakhand 14/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

घर में जली अवस्था में मृत मिली वृद्धा की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
पहले पाठल से वार कर की थी मां की हत्या, फिर घर में लगा दी थी आग

विकासनगर(आरएनएस)।  विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के हरबर्टपुर में घर में जली अवस्था में मृत मिली वृद्धा की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बेटे का पहले मां से नशे के लिए पैसों को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में बेटे ने पाठल से वार कर मां की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने घर में आग लगा दी। जिससे कि यह लगे की आग लगने के कारण मौत हुई हो। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पाठल भी बरामद कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। तीन अगस्त को चौकी हरबर्टपुर पुलिस को सूचना मिली की रामबाग में एक घर में आग लग गई है। पुलिस को वहां एक वृद्धा का शव जली अवस्था में मिला। जिसकी शिनाख्त घर के मालिक संजय सिंह राणा ने अपनी पत्नी सुरेशो देवी उर्फ वंदना राणा के रूप में की। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कर कार्रवाई की। कोतवाल विनोद सिंह गुसांई ने गुरुवार को बताया घटना के अगले दिन मृतका के पति संजय सिंह राणा ने तहरीर दी थी। बताया कि उसका बेटा मनमोहन सिंह, जो उनके साथ ही रहता था और नशे का आदी था। घटना के बाद से वह घर से फरार है। बताया कि उसका पुत्र अक्सर नशे की पूर्ति के लिए मां से पैसों की मांग करते हुए झगड़ता है। उन्होंने शक जाहिर किया कि उनके बेटे ने ही हत्या कर कमरे में आग लगाई है। जिसके बाद पुलिस ने बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई। साथ ही आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सर्विलांस के माध्यम से आरोपी के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। जिसके बाद आरोपी मनमोहन सिंह पुत्र संजय सिंह राणा निवासी रामबाग हरबर्टपुर को बुधवार देर रात कुल्हाल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से घटना के बाद घर से चोरी की गई नकदी बरामद हुई।
आरोपी चौकी प्रभारी हरबर्टपुर सनोज कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है। पूर्व में वह नशा तस्करी और आर्म्स ऐक्ट में जेल जा चुका है। बताया कि वह नशे के लिए अक्सर अपनी मां से पैसे मांगता था। घटना के दिन भी आरोपी ने अपनी मां से नशे के लिये पैसों की मांग की थी, लेकिन मां ने मना कर दिया और घर से बाहर नहीं जाने दिया। जिससे वह आवेश में आ गया और उसने पहले पाठल से अपनी मां की गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद शव को गद्दे में लपेटकर कमरे में आग लगा दी। घटना के बाद वह घर की अलमारी में रखे 30 हजार रुपये तथा एक बैग में अपने कपड़े लेकर अपनी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दुर्गा पूजा महोत्सव 22 सितंबर से, तैयारियां शुरू
Next: कृष्ण जन्माष्टमी पर गरबा, डांडिया और मटकी फोड़ का आयोजन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.