Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नौकरी लगाने के नाम पर युवती से दम्पति ने की 1.49 लाख की ठगी
  • अल्मोड़ा

नौकरी लगाने के नाम पर युवती से दम्पति ने की 1.49 लाख की ठगी

AltnewsUttarakhand 16/09/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। देघाट निवासी युवती से मसूरी के एक स्कूल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब डेढ़ लाख रुपये की ठगी हुई है। मामले में गाजियाबाद निवासी पति-पत्नी शामिल थे। पुलिस ने अभियोजन की कार्रवाई में न्यायालय के सामने प्रस्तुत होने की हिदायत देकर पति-पत्नी को नोटिस जारी किया है। पुलिस के मुताबिक देघाट निवासी इंदू ने मई में पुलिस को तहरीर दी थी। कहना था कि उन्हें मसूरी के एक स्कूल में नौकरी लगाने के नाम पर उनके साथ 148930 रुपये की ठगी कर ली गई। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने साइबर ठगी के मामले के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। साइबर पुलिस की छानबीन में सामने आया कि युवती के साथ ठगी को विक्रम सिंह और उसकी पत्नी गीता देवी निवासी घनश्याम गंज बड़ौत, बागपत यूपी हाल थाना साहिबाबाद गाजियाबाद यूपी ने अंजाम दिया था। पुलिस ने बीएनएस की धारा के तहत शर्तों का पालन करने और अभियोजन की कार्यवाही के दौरान न्यायालय में उपस्थित होने की हिदायत देकर दोनों को नोटिस तामील कराया है। टीम में एसआई हरविंदर कुमार, एएसआई गणेश राणा, नीरज बिष्ट, एसआई चंद्र मोहन, राजेश भट्ट, बलवंत कुमार शामिल थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हार्डवेयर गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा- तफरी
Next: चुनावी रंजिश में प्रधान से मारपीट में तीन पर केस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.