Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नए साल के जश्न में खलल नहीं डालेगी बिजली
  • देहरादून

नए साल के जश्न में खलल नहीं डालेगी बिजली

AltnewsUttarakhand 27/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  पर्यटक स्थलों पर नए साल के जश्न के दौरान बिजली व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए एमडी यूपीसीएल अनिल कुमार ने सभी इंजीनियरों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। यूपीसीएल के सभी डिवीजनों को समय पर जरूरी इंतजाम किए जाने के निर्देश दिए। एमडी यूपीसीएल ने इंजीनियरों को जारी निर्देश में कहा कि मसूरी, औली, लैंसडाउन, जोशीमठ, धनोल्टी, ऋषिकेश, हरिद्वार, चमोली, चकराता, राजाजी नेशनल पार्क, टिहरी, देवप्रयाग, चंबा, हर्षिल के साथ साथ चारों धामों के शीतकालीन पूजा स्थलों में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। पर्यटकों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए समय पर सभी काम पूरे किए जाने के निर्देश दिए।
कहा कि सभी सब स्टेशन, एचटी एलटी लाइनों, स्ट्रीट लाईटों की नियमित निगरानी की जाए। किसी भी आकस्मिक स्थिति में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए सभी स्थानों में बिजली के सामान की उपलब्धता को सुनिश्चित किया जाए। कन्डक्टर, केबिल, पोल, ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए जाएं। ताकि बिजली सप्लाई बाधित होने पर कम से कम समय में बिजली आपूर्ति को सामान्य बनाया जा सके। सभी एसई और ईई अपने क्षेत्र में आने वाले सब स्टेशनों और उनसे निकलने वाली 11 केवी फीडरों का निरीक्षण करें। बिजली लाईनों के बीच में आ रहे पेड़ों और टहनियों की कटाई छटाई समय पर कराएं।

बिजली की मांग पहुंची 45.91 एमयू
सर्दियों के बढ़ने के साथ ही उत्तराखंड में बिजली की मांग 45.91 मिलियन यूनिट पर पहुंच गई है। राज्य और केंद्र के स्रोतों से कुल 40.59 एमयू बिजली जुटाई गई है। शेष 5.49 एमयू बिजली बाजार से खरीदी गई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हैंडबैग को लेकर सख्त हो गए नियम, फ्लाइट में यात्रा करने से पहले ध्यान रखें ये बातें
Next: नए साल में सवा लाख नए मतदाता होंगे सूची में शामिल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.