Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • नए साल में सवा लाख नए मतदाता होंगे सूची में शामिल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नए साल में सवा लाख नए मतदाता होंगे सूची में शामिल

AltnewsUttarakhand 27/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड में आगामी जनवरी माह में एक लाख 23 हजार से अधिक नए मतदाता शामिल होंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत एक जनवरी 2025 की आर्हता तिथि के आधार तैयार की गई अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। सूची का अंतिम प्रकाशन छह जनवरी 2025 को किया जाएगा। नई वोटर लिस्ट में कुल 123250 मतदाताओं में से 58917 पुरुष, 64322 महिला एवं 11 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने प्रदेश के सभी जिलों में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत डोर टू डोर अभियान युद्ध स्तर पर चलाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को जनपदवार सुपर चेकिंग के भी निर्देश दिए गए थे। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्रतिवर्ष विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत वोटर लिस्ट को अपडेट करने की प्रक्रिया संचालित की जाती है। उन्होंने बताया कि आयोग की ओर से अब वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने के लिए सालभर में चार अर्हता तिथियां तय की गई हैं, जिसमें एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्तूबर की तिथियों में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नागरिक फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपने नाम दर्ज करने की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नए साल के जश्न में खलल नहीं डालेगी बिजली
Next: नाबालिग घर से लापता, युवक पर मुकदमा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.