Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • चमोली
  • निर्वाचन आयोग की टीम ने बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षण
  • चमोली

निर्वाचन आयोग की टीम ने बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षण

AltnewsUttarakhand 13/06/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

चमोली। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से शुक्रवार को चमोली तहसील में प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां आयोग के  अवर सचिव श्री दिलीप महतो की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां आयोग के 8 सदस्यीय दल की ओर से दूरस्थ मतदेय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर चुनाव संबंधी तैयारियों, आधारभूत सुविधाओं और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की गयी।
इस अवसर पर अवर सचिव ने बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) और बीएलओ सुपरवाइजरों को आगामी निर्वाचन कार्यों के संदर्भ में प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन और ट्रांसफर की प्रक्रिया, दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा तथा ई-पंजीकरण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
अवर सचिव ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित की जाए और घर-घर जाकर सत्यापन कार्य में कोई कोताही न बरती जाए। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए क्षेत्रीय कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो, और कोई पात्र मतदाता वंचित न रह जाए। इस दिशा में बीएलओ की सक्रिय भूमिका आवश्यक है।
स्थानीय भ्रमण के दौरान निर्वाचन आयोग की टीम ने मतदेय स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का भी जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी चमोली आर के पांडे,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गीताराम उनियाल एवं अन्य सम्बंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहें।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पंचायत चुनाव का फर्जी पत्र, निर्वाचन आयोग ने बताया भ्रामक
Next: भाजपा नेता पर मारपीट के मामले में क्रॉस रिपोर्ट दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत

AltnewsUttarakhand 26/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.