Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पुलिस ने दिवाली से पहले पकड़ा 300 किलो मिलावटी मावा
  • देहरादून

पुलिस ने दिवाली से पहले पकड़ा 300 किलो मिलावटी मावा

AltnewsUttarakhand 28/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  दीपावली के अवसर पर जनमानस की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के मंसूबों को नाकाम करते हुए दून पुलिस ने 300 किलो मिलावटी (सिंथेटिक) मावा बरामद किया है। यह मावा मुजफ्फरनगर निवासी आरोपी अमित (36 वर्ष) पुत्र धर्मवीर निवासी टनडेडा थाना काकरोली देहरादून लेकर पहुंचा था। रविवार देर रात सिंघल मंडी शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की। एसएसपी अजय सिंह ने धनतेरस और दीपावली पर्व पर बाहर से आने वाले मिलावटी खाद्य पदार्थों पर सख्ती के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में कोतवाली नगर पुलिस रविवार आधी रात के बाद सिंघल मंडी तिराहे पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने देहरादून नंबर की एक कार की चेकिंग की। कार की डिग्गी से 300 किलो मिलावटी (सिंथेटिक) मावा बरामद हुआ। शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि मौके पर फूड सेफ्टी ऑफिसर को बुलाकर मावे की जांच कराई गई। फूड सेफ्टी ऑफिसर ने प्रथम दृष्टया मावे को सिंथेटिक बताया और इसके नमूने लेकर शेष मावे को नष्ट कर दिया। पूछताछ में आरोपी अमित ने बताया कि यह मावा मुजफ्फरनगर के रामपुरी से लाकर दून की प्रतिष्ठित दुकानों और डेरियों में बेचने वाला था। आरोपी के खिलाफ शहर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर चार नवंबर को सचिवालय घेराव
Next: ऑनलाइन ट्रेडिंग के चक्कर में जुड़ा व्हाट्सएप ग्रुप से, कमाई के झांसे में गंवाए 44 लाख

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.