Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • टिहरी
  • आनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी पकड़े
  • टिहरी

आनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी पकड़े

AltnewsUttarakhand 11/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

नई टिहरी(आरएनएस)।  15 लाख से अधिक की ऑनलाइन ट्रेडिंग करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को टिहरी पुलिस से हरियाणा से गिरफ्तार किया है। इनके विरूद्ध आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में बीते 16 सितम्बर को चौदह बीघा निवासी रविंद्र सिंह ने शेयर बाजार में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम से एक एप डाउनलोड कर एक कंपनी में 15 लाख 77 हजार रुपए की ट्रेडिंग के बहाने धोखाधड़ी की तहरीर दी। एक्टिव सर्विलांस और अन्य माध्यमों से टिहरी पुलिस ने गुरुवार शाम को दोनों आरोपियों को फरीदाबाद हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और एटीएम कार्ड भी बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। दीपक की फरीदाबाद में एक छोटी फैक्ट्री है। जबकि कृष्ण हॉज पाइप के मोल्ड बनाने का काम करता है। जहां उनकी जान पहचान योगेश नाम के व्यक्ति से थी। जिसने उनसे कोटक महिंद्रा, आईडीएफसी, इंडसइंड बैंक में करंट खाता खुलवाने को लेकर उन्हें लालच देकर धनराशि देने का आश्वासन दिया। कहा कि वह भी लोगों को बातों से जाल में फंसाते थे और धनराशि को विभिन्न तरह से प्रलोभन देकर ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर खातों में ट्रांसफर कर लेते थे। पुलिस टीम में साइबर सेल के एसआई संजय मिश्रा, दर्शन काला, हेड कांस्टेबल विकास सैनी, मयंक बलूनी शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देवप्रयाग में कार पलटने से दो लोग घायल
Next: साहबनगर में गुलदार की धमक से दहशत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिया मां चंद्रवदनी का आशीर्वाद

AltnewsUttarakhand 05/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

ट्रक दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

तीर्थपुरोहित ने की बदरीनाथ धाम में आवास आवंटित किए जाने की मांग

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.