Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • साहबनगर में गुलदार की धमक से दहशत
  • देहरादून

साहबनगर में गुलदार की धमक से दहशत

AltnewsUttarakhand 11/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।  वन क्षेत्रों से सटे इलाकों में वन्य जीवों की आमद से क्षेत्रवासी परेशान हैं। छिद्दरवाला क्षेत्र की ग्राम पंचायत साहबनगर में दिन के उजाले में गुलदार दिखने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग की। छिददरवाला क्षेत्र की ग्राम पंचायत साहबनगर राजाजी पार्क से सटा हुआ है। ऐसे में यहां आए दिन वन्य जीवों की आमद देखी जाती है। शुक्रवार को दिन के समय यहां गुलदार देखा गया। यहां हिमालय मंदिर के समीप गुलदार द्वारा मुर्गों पर हमला किया गया और एक मुर्गे को गुलदार उठा ले गया। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हुई। घनी आबादी वाले इलाके में दिन दहाड़े गुलदार दिखने से क्षेत्रवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। सामाजिक कार्यकर्त्ता अम्बर गुरुंग ने वन विभाग से ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सूचना दिए जाने के बावजूद राजाजी पार्क के कर्मचारी समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर खत्री ने कहा कि दिन में गुलदार की चहल-कदमी आम जनता की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है और वन विभाग को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। मोतीचूर रेंज के रेंजर महेश सेमवाल ने कहा कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी पकड़े
Next: फिल्म निर्माण से रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा देने का हो रहा प्रयास: प्रेमचंद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.