Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • नैनीताल
  • पड़ोसी युवक की छेड़छाड़ से महिला परेशान, पहुंची थाने
  • नैनीताल

पड़ोसी युवक की छेड़छाड़ से महिला परेशान, पहुंची थाने

AltnewsUttarakhand 26/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हल्द्वानी(आरएनएस)।   पड़ोसी की छेड़छाड़ से तंग आकर एक महिला थाने पहुंची। उसने युवक पर अश्लील हरकत करने के साथ ही आते-जाते रास्ते में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। हल्द्वानी निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पति और बच्चों के साथ किराये के मकान में रहती है। वह हल्द्वानी में प्राइवेट नौकरी कर परिवार का पालन-पोषण करती है। आरोप लगाया कि उसी के पड़ोस में रहने वाला एक युवक पिछले एक माह से गंदी निगाहों से उसे देख रहा है। उससे संपर्क कम किया तो युवक रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता है। 18 दिसंबर को वह घर पर अकेली थी तो युवक आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने विरोध किया तो मारपीट कर धमकी देते हुए चला गया। आरोप है कि कुछ नगदी उनके घर पर थी, जिसे युवक चोरी करके ले गया। शिकायत पर भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी ने युवक की काउंसलिंग कर आगे से ऐसा न करने की चेतावनी दी। फिर भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। महिला का आरोप है कि दो दिन बाद युवक फिर उसके घर पर आ धमका और चौकी में बुलवाने का बदला लेने की बात कह मारपीट कर गया। इससे महिला सहमी है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी रोहित करमियाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 333, 351(2), 351(3), 74 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पूर्व विधायक राजकुमार की मौजूदगी में कई लोग कांग्रेस में शामिल
Next: भाजपाइयों ने गुरुद्वारा सिंह सभा तक जुलूस निकाला

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस

AltnewsUttarakhand 09/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

इंटरव्यू के दो सप्ताह बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र का इंतजार

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.